🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

[live_label]
[live_label]

Kolkata News : मेसी कार्यक्रम में अराजकता के बाद तीन अधिकारियों ने शोकॉज का जवाब सौंपा

Kolkata News : मेसी कार्यक्रम में हुई अराजकता के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने डीजीपी, पुलिस आयुक्त और खेल सचिव को शोकॉज नोटिस दिया. तीनों अधिकारियों ने अपना जवाब मुख्य सचिव को सौंप दिया है, जबकि एक पुलिस उपायुक्त को निलंबित कर दिया गया.

Kolkata News : पश्चिम बंगाल में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अराजकता और कुप्रबंधन के मामले में राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया था. इसके तहत राज्य के डीजीपी राजीव कुमार, विधाननगर के पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार और खेल विभाग के प्रधान सचिव को शोकॉज नोटिस जारी किया गया था. इन अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था. सूत्रों के अनुसार, तीनों अधिकारियों ने मुहरबंद लिफाफे में अपना जवाब मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत को सौंप दिया है.

जांच समिति और रिपोर्ट

घटना के दिन ही मुख्यमंत्री ने पूर्व न्यायाधीश असीम कुमार राय की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया था, जिसमें मुख्य सचिव मनोज पंत भी शामिल थे. इस समिति ने रिपोर्ट में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया.

अन्य कार्रवाई

इसी बीच, विधाननगर के पुलिस उपायुक्त अनीश सरकार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की संभावना बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें-जादवपुर यूनिवर्सिटी ने शुरू किया जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
89%
1m/s
100%
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
27 °

अन्य खबरें