विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Crime : इंटर स्टेट AK-47 तस्करी मामले में बड़ी गिरफ्तारी; सप्लायर पटना से गिरफ्तार

Bihar Crime : जमुई जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए AK-47 सप्लाई से जुड़े अंतरराज्यीय आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से फरार था और बिहार सहित कई राज्यों में हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime : जमुई जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए AK-47 सप्लाई से जुड़े अंतरराज्यीय आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से फरार था और बिहार सहित कई राज्यों में हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime : बिहार के जमुई जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मलयपुर थाना पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने संयुक्त ऑपरेशन कर अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय AK-47 हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से फरार था और बिहार से बाहर नेटवर्क फैलाकर प्रतिबंधित हथियारों की सप्लाई कर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पटना में दबिश देकर उसे पकड़ा.

कहां का रहने वाला है आरोपी और किस इलाके में छिपा था?

पकड़े गए आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मोहम्मद फिरोज आलम, पिता तस्लीम आलम के रूप में की गई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह AK-47 जैसे प्रतिबंधित हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था और बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश तक फैले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मलयपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि फिरोज आलम पटना के एक इलाके में पहचान छुपाकर रह रहा है. सूचना की तस्दीक के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रणनीति बनाई गई. तय योजना के अनुसार पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के बीच उसे मलयपुर थाना लाया गया.

लंबे समय से थी तलाश, पूछताछ में अहम सुराग

इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी AK-47 हथियार सप्लाई मामले में वांछित था और पुलिस उसे लंबे समय से ढूंढ रही थी. प्रारंभिक पूछताछ में हथियारों की सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त के तरीकों और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को लेकर अहम जानकारियां मिली हैं. इसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंगेर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

अन्य फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उनके खिलाफ भी छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इसे राज्य में अवैध हथियार कारोबार पर बड़ी कार्रवाई मान रही है. पूरे मामले को लेकर गुरुवार को एसएसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग किए जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-जहानाबाद में दिल दहला देने वाला कांड; बेटे ने पिता पर की गोलियों की बौछार

इसे भी पढ़ें-लूट-छिनतई और गोलीबारी में शामिल अपराधी गिरफ्तार, नाथनगर पुलिस को बड़ी सफलता

इसे भी पढ़ें-दिल्ली के कालकाजी में दर्दनाक घटना, मां ने दो बेटों संग दी जान, सामने आया चौंकाने वाला कारण

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
39%
3.6m/s
63%
रवि
37 °
सोम
37 °
मंगल
36 °
बुध
35 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें