विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार की महिलाओं की मौज! अब मिलेगा ₹2 लाख तक, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana : बिहार की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अब अपने अगले चरण में पहुंच चुकी है. योग्य महिलाओं को कारोबार बढ़ाने के लिए ₹2 लाख तक की सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana : बिहार की महिलाओं के लिए खुशियों की बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने के मिशन में एक और मजबूत कदम बढ़ाने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अब अपने अगले चरण में पहुंच चुकी है, जहां योग्य महिलाओं को कारोबार विस्तार के लिए ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

यह खबर खास तौर पर उन महिलाओं के लिए राहत और उत्साह लेकर आई है, जिन्हें योजना के पहले चरण में शुरुआती सहायता राशि मिली थी.

कैसे मिलेंगे ₹2 लाख? जानिए पूरी प्रक्रिया

इस योजना का दूसरा चरण सबसे अहम और लाभकारी माना जा रहा है. मुख्यमंत्री के अनुसार, जिन महिलाओं ने पहली राशि का सही उपयोग कर अपना काम शुरू कर दिया है, उनके लिए अब आगे बढ़ने का सुनहरा मौका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

  • रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा
  • जिन महिलाओं की प्रगति संतोषजनक पाई जाएगी
  • और जिन्होंने राशि का सही उपयोग किया होगा
  • उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी

यह राशि आमतौर पर किस्तों में दी जाएगी, लेकिन यदि किसी महिला का व्यवसाय असाधारण रूप से अच्छा चल रहा हो, तो विशेष परिस्थितियों में पूरी रकम एकमुश्त भी मिल सकती है.

1.56 करोड़ महिलाओं को मिल चुकी है पहली किस्त

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि योजना के पहले चरण में अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खातों में ₹10,000 की शुरुआती राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी जा चुकी है.

जो महिलाएं ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में अब तक इस लाभ से वंचित रह गई थीं, उनके खातों में भी जल्द ही राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें-जून 2027 तक पूरा होगा दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर, 45% काम पूरा

इसे भी पढ़ें-जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक स्थिति, पुलिस पर पथराव से मची अफरा-तफरी

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी को लेकर बयान से सियासी तूफान, शकील अहमद ने जताई सुरक्षा की चिंता

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें