🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Sunetra Pawar : मुंबई पहुंची सुनेत्रा पवार, हाथों में आ सकती है महाराष्ट्र की कमान की बड़ी जिम्मेदारी

Sunetra Pawar : सुनेत्रा पवार के मुंबई पहुंचने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. एनसीपी के अंदर अहम बैठकों को लेकर चर्चाएं जारी हैं. फिलहाल उनकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

Sunetra Pawar : सुनेत्रा पवार के मुंबई पहुंचने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. एनसीपी के अंदर अहम बैठकों को लेकर चर्चाएं जारी हैं. फिलहाल उनकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

Sunetra Pawar : दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पार्टी की अहम बैठकों से पहले मुंबई पहुंच चुकी हैं. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उन्हें महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है. एनसीपी सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की प्रबल संभावना है.
फिलहाल सुनेत्रा पवार राज्यसभा की सदस्य हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 31 जनवरी को एनसीपी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है, जिसके बाद शनिवार शाम तक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है.

फडणवीस बोले— अजित पवार के परिवार के हर फैसले के साथ भाजपा

सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा, अजित पवार के परिवार और एनसीपी द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का पूरा समर्थन करेगी.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा,
“एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जो भी निर्णय लेगी, सरकार और भाजपा उसके साथ खड़ी रहेगी. हम अजित दादा के परिवार और पार्टी के साथ हैं.”

बजट पेश कौन करेगा? सीएम ने दिया जवाब

अजित पवार के पास वित्त मंत्रालय का प्रभार था. ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि राज्य का बजट कौन पेश करेगा. इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अजित पवार बजट की अधिकांश तैयारियां पहले ही पूरी कर चुके थे.
उन्होंने बताया कि वे खुद इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे और सभी औपचारिकताओं के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन

बुधवार को पुणे जिले के बारामती में हुई एक विमान दुर्घटना में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी.
गुरुवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें देश-भर के प्रमुख नेता और हजारों लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें-सुनेत्रा पवार का डिप्टी सीएम बनना लगभग तय, शनिवार को शपथ संभव!

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
66%
3.7m/s
21%
शुक्र
28 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें