🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का हटाने का नोटिस, 100+ सांसदों का समर्थन

No-Confidence Motion : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने उन्हें पद से हटाने का नोटिस सौंप दिया है. कांग्रेस समेत कई दलों के 100 से अधिक सांसद इस पहल के समर्थन में बताए जा रहे हैं. नियमों के तहत अब इस नोटिस पर लोकसभा सचिवालय आगे की प्रक्रिया करेगा.

विज्ञापन

No-Confidence Motion : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने उन्हें पद से हटाने का नोटिस सौंप दिया है. कांग्रेस समेत कई दलों के 100 से अधिक सांसद इस पहल के समर्थन में बताए जा रहे हैं. नियमों के तहत अब इस नोटिस पर लोकसभा सचिवालय आगे की प्रक्रिया करेगा.

विज्ञापन

No-Confidence Motion : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने औपचारिक पहल करते हुए लोकसभा सचिवालय में नोटिस जमा कर दिया है. यह कदम पिछले कुछ दिनों से जारी तनातनी के बीच उठाया गया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:14 बजे नियम 94C के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा गया.

नियमों के मुताबिक होगी आगे की प्रक्रिया

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि अध्यक्ष के खिलाफ नोटिस प्राप्त हुआ है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अब इस पर स्थापित संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत विचार किया जाएगा. सचिवालय स्तर पर नोटिस की वैधता और समर्थन का परीक्षण किया जाता है, जिसके बाद अगला कदम तय होता है.

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विवाद की पृष्ठभूमि और विपक्ष के आरोप

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई थी. विपक्ष का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया. साथ ही कुछ महिला सांसदों के साथ सदन में अनुचित स्थिति बनने के आरोप भी लगाए गए. इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर हटाने का प्रस्ताव लाने का निर्णय किया गया.

100 से अधिक सांसदों के हस्ताक्षर

नोटिस पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक सहित कई विपक्षी दलों के 100 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस से दूरी बनाई है. यह नोटिस संविधान के अनुच्छेद 94(सी) के तहत दिया गया है. विपक्ष ने 5 फरवरी को अध्यक्ष द्वारा दिए गए उस बयान पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया था कि कुछ सदस्य प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंचकर अप्रत्याशित घटना की कोशिश कर सकते थे. नोटिस में इन टिप्पणियों को अपमानजनक और निराधार बताया गया है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप; पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात

इसे भी पढ़ें-सूरजकुंड मेले में टूटकर गिरा झूला, मची अफरा-तफरी; बचाव में जुटे एक पुलिसकर्मी की मौत

इसे भी पढ़ें-मेघालय की कोयला खदान में भीषण विस्फोट: 18 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
76%
2.4m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें