वायरल वीडियो

Lucknow Rail News : सफर की तैयारी से पहले पढ़ लें यह अपडेट, कई ट्रेनें डायवर्ट

Lucknow Rail News : नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ मंडल में सिग्नलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. कुछ गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी. यात्रियों से अपील है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.

Lucknow Rail News : लखनऊ रेलवे मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 26 फरवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा.
इसके मद्देनजर कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि कुछ गाड़ियों को निर्धारित समय से विलंब से चलाया जाएगा.

लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बदले रूट

Northern Railway के लखनऊ डिवीजन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए 26.02.2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के तहत ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-भिवंडी जाते समय राहुल गांधी का विरोध, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लहराए काले झंडे, देखें वीडियो

15734 भटिंडा–बालुरघाट एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ 25.02.2026) को Kanpur Central – Prayagraj Junction – Chunar – Deen Dayal Upadhyay Junction मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा. इस दौरान उन्नाव, लखनऊ, हैदरगढ़, अकबरगंज, निहालगढ़, मुसाफिर खाना, सुल्तानपुर, लम्भुआ, कोइरीपुर, हरपालगंज, श्रीकृष्ण नगर, जौनपुर सिटी, जलालगंज और वाराणसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.

इसी प्रकार 15743 बालुरघाट–भटिंडा एक्सप्रेस (25.02.2026 से यात्रा) को दीन दयाल उपाध्याय–चुनार–प्रयागराज जंक्शन–कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलाया जाएगा. यह ट्रेन वाराणसी, जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, शाहगंज, मालीपुर, अकबरपुर, गोशाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सोहावल, रुदौली, दरियाबाद, बाराबंकी, लखनऊ और उन्नाव में रुकेगी.

15668 कामाख्या–गांधीधाम एक्सप्रेस (यात्रा 25.02.2026 से) को भी दीन दयाल उपाध्याय–चुनार–प्रयागराज जंक्शन–कानपुर सेंट्रल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा. यह वाराणसी, अयोध्या कैंट और लखनऊ में ठहराव करेगी.

तीन प्रमुख ट्रेनें विलंब से चलेंगी

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा.

  • Yog Nagari Rishikesh–Howrah Doon Express (JCO 25.02.2026) – 180 मिनट विलंब
  • Amritsar–Howrah Mail (JCO 25.02.2026) – 180 मिनट विलंब
  • Howrah–New Delhi Poorva Express (JCO 26.02.2026) – 60 मिनट विलंब

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें-अब पहले गूंजेगा वन्दे मातरम्; जन-गण-मन से पहले 6 अंतरे अनिवार्य, गृह मंत्रालय का आदेश

इसे भी पढ़ें-सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, जानिए किनसे जुड़ा है मामला?

इसे भी पढ़ें-यूपी सरकार और इंडियन ऑयल के बीच समझौता, गोरखपुर में बनेगा 339 करोड़ का स्टेडियम

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
38 %
0kmh
0 %
Fri
24 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here