विज्ञापन

वायरल वीडियो

टैरिफ मुद्दे पर ट्रंप का नया अल्टीमेटम, ‘खेल करने वालों को भुगतना होगा’

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने टैरिफ नीति पर फिर सख्ती दिखाई है. Supreme Court of the United States के फैसले के बाद उन्होंने वैश्विक शुल्क बढ़ाने का संकेत दिया. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि “गेम खेलने” वाले देशों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

विज्ञापन

Trump Tariff: अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए नए सिरे से ऊंचे शुल्क लगाने का संकेत दिया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन देशों को चेताया है, जो उनके मुताबिक अमेरिकी व्यवस्था का “फायदा उठाते” रहे हैं.

पोस्ट में क्या कहा?

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा कि कोई भी देश यदि सुप्रीम कोर्ट के “हास्यास्पद फैसले” के साथ खेल खेलने की कोशिश करेगा, खासकर वे देश जिन्होंने वर्षों तक अमेरिका का आर्थिक शोषण किया है, तो उन्हें पहले से तय टैरिफ से कहीं अधिक कड़े परिणाम भुगतने होंगे.

उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अब नरमी नहीं बरतेगा और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप की टैरिफ नीति पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की रोक, राष्ट्रपति की आपात शक्तियों पर खींची नई रेखा

15 फीसदी ग्लोबल टैरिफ की घोषणा

गौरतलब है कि अमेरिकी Supreme Court of the United States ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध ठहराते हुए निरस्त कर दिया था. इस फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने पहले 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लागू करने का ऐलान किया और फिर इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया.

नई घोषणा के तहत सभी देशों से आयातित वस्तुओं पर अधिकतम 150 दिनों तक 15 प्रतिशत तक शुल्क लगाया जा सकता है. ट्रंप ने अदालत के फैसले की आलोचना करते हुए कुछ जजों पर भी तीखी टिप्पणी की थी.

विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें-नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत

इसे भी पढ़ें-पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक: अफगानिस्तान में मदरसा सहित कई ठिकानों पर हमला, 28 के मारे जाने का दावा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
55%
2.2m/s
34%
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें