🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : भागलपुर में फर्जी क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की रेड, एक्सपायर दवाओं का जखीरा जब्त

Bihar News : भीखनपुर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई. दवा स्टॉक और मरीज रजिस्टर की गहन जांच. केंद्र को बंद कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू.

विज्ञापन

Bihar News : भीखनपुर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई. दवा स्टॉक और मरीज रजिस्टर की गहन जांच. केंद्र को बंद कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के भागलपुर में एक क्लिनिक के अवैध रूप से संचालित होने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. क्लिनिक को सील कर दिया गया है. भीखनपुर इलाके में लंबे समय से चल रहे इस सेंटर पर सदर अस्पताल की टीम ने औचक निरीक्षण किया, जहां कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आईं.

एक्सपायर दवाएं मिलने से हड़कंप

छापेमारी के दौरान दवाइयों की जांच की गई तो कई एक्सपायर दवाएं बरामद हुईं. अधिकारियों को आशंका है कि इन्हीं दवाओं का उपयोग मरीजों के इलाज में किया जा रहा था. टीम ने मौके से दवा स्टॉक की सूची तैयार कर संदिग्ध दवाओं को जब्त कर लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे

नामी डॉक्टरों के नाम पर पर्चियां

जांच में यह भी सामने आया कि “मां दुर्गा पॉली क्लिनिक” के नाम से मरीजों को पर्चियां दी जा रही थीं. इन पर्चियों पर डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. नीतीश कुमार और डॉ. अरविंद कुमार के नाम अंकित पाए गए. विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि इन नामों का इस्तेमाल अधिकृत रूप से हो रहा था या नहीं.

रजिस्टर जब्त, क्लिनिक सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की एंट्री रजिस्टर को कब्जे में लेकर क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया. अधिकारियों का कहना है कि जिले में बिना अनुमति संचालित हो रहे चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-दवा पूरी तरह सुरक्षित, दुष्प्रभाव से घबराएं नहीं, MDA अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 14 दिनों में 75% लक्ष्य हासिल

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रफ्तार का कहर: चार वाहनों की भिड़ंत में 4 की मौत,12 अस्पताल में भर्ती

इसे भी पढ़ें-भागलपुर और नाथनगर रेलवे स्टेशनों पर RPF की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
28 ° C
28 °
28 °
83%
1.5m/s
64%
शनि
27 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें