विज्ञापन

वायरल वीडियो

शराब तस्करों की पैरवी में पहुंचा मेयर का तैनात बॉडीगार्ड गिरफ्तार, पूर्व बॉडीगार्ड ने भी किया सरेंडर

Gaya News : गया में शराब तस्करी पर छापेमारी के दौरान हाईप्रोफाइल मोड़ आया. मेयर के सुरक्षा कर्मी को पुलिस ने दबाव बनाने के आरोप में पकड़ा. 168 लीटर बीयर जब्त, मुख्य आरोपित ने थाने में आत्मसमर्पण किया.

विज्ञापन

Gaya News : शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गया पुलिस को उस समय अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब छापेमारी स्थल पर एक सिपाही पहुंचकर कार्रवाई रोकने का प्रयास करने लगा. उसने खुद को नगर निगम मेयर का सुरक्षा कर्मी बताया और जब्त वाहन व शराब छोड़ने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की. कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.

देर रात छापेमारी, 168 लीटर बीयर जब्त

मंगलवार देर रात, लगभग 2:30 बजे, कोतवाली पुलिस ने न्यू एरिया पिपरपांती इलाके में छापेमारी की. इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक स्कूटी से कुल 168 लीटर बीयर बरामद की गई. कार्रवाई जारी थी तभी सिविल ड्रेस में पहुंचे एक व्यक्ति ने हस्तक्षेप किया और खुद को मेयर का बॉडीगार्ड बताते हुए जब्त सामान छोड़ने की मांग की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने उसकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए तुरंत पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई, जो गया पुलिस बल का सिपाही है और वर्तमान में मेयर Ganesh Paswan की सुरक्षा में तैनात था. गिरफ्तारी के समय उसके मोबाइल पर लगातार संदिग्ध कॉल आने की जानकारी भी सामने आई, जिसके बाद फोन जब्त कर लिया गया.

पुलिस दबाव बढ़ा, मुख्य आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सिटी एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ाई गई.

पुलिस कार्रवाई तेज होने के बाद इस मामले के मुख्य आरोपित अजीत कुमार ने कोतवाली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. झीलगंज निवासी अजीत पूर्व में मेयर का निजी सुरक्षा कर्मी रह चुका है.

फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और मामले में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-सिगरेट-गुटखा नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदार के मुंह में मारी गोली, शहर में दहशत

इसे भी पढ़ें-ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, हथियार दिखाकर कब्जे में लिया काउंटर; ज्वेलरी शॉप से 50 लाख+ की लूट

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में एक ही रात दो भाइयों के घरों में बड़ी चोरी, नकद और भारी जेवरात गायब

इसे भी पढ़ें-पटना के बिहटा में नकली ब्रांड स्टीकर फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी में लैपटॉप-प्रिंटर जब्त

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें