विज्ञापन

वायरल वीडियो

दाउदनगर में 2 बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत; दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में एनएच-120 पर दो बाइकों की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. सभी युवक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. एनएच-120 पर उपकारा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

शादी समारोह में जा रहे थे सभी युवक

जानकारी के अनुसार यह हादसा दाउदनगर-गोह-गया जी रोड पर उपकारा के पास हुआ. बताया जाता है कि सभी युवक सूर्यमंदिर के पास गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हादसे में पौथु थाना क्षेत्र के भारतीपुर निवासी रामनारायण यादव के पुत्र सुशील उर्फ चुन्नू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

एक घायल की अस्पताल में मौत

घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. हालांकि अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक के हाथ पर ‘पिंटू’ लिखा हुआ है और बाइक नंबर के आधार पर वाहन ढिबरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में पवन कुमार और अनुज कुमार दोनों निवासी भारतीपुर, थाना पौथु घायल हो गए. दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और एसआई अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से मुलाकात की.

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें-

  1. कैमूर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत
  2. दानापुर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया
  3. बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बनेगा टनल, पर्यटकों के लिए आसान होगा भ्रमण
  4. ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, बिहार में 50 हाई-टेक ड्रोन की होगी खरीद
  5. पश्चिम चंपारण में चौतरवा थाना के दारोगा सस्पेंड, आखिर क्यों हुई कार्रवाई?
  6. जहानाबाद में आईजी का औचक निरीक्षण, एसपी कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  7. पटना में गैस किल्लत की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- घबराकर एडवांस बुकिंग न करें
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें