🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रेलवे का बड़ा फैसला: आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी

Bihar Railway News : होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा दिया है. पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों तक संचालित किया जाएगा. इससे यात्रियों को घर लौटने और यात्रा करने में सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Railway News : होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा दिया है. पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों तक संचालित किया जाएगा. इससे यात्रियों को घर लौटने और यात्रा करने में सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Railway News : होली के बाद बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के अलग-अलग शहरों के लिए चल रही इन ट्रेनों का परिचालन अब तय समय से अधिक दिनों तक जारी रहेगा.

आनंद विहार, लौकहा बाजार और सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार Anand Vihar–Laukaha Bazar Special (04014) का परिचालन 16 मार्च से 23 मार्च 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा. वहीं Laukaha Bazar–Anand Vihar Special (04013) 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक रोजाना चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा Saharsa–Anand Vihar Special (05575) 18 और 25 मार्च को चलाई जाएगी, जबकि Anand Vihar–Saharsa Special (05576) 24 और 31 मार्च को संचालित होगी.

पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार के बीच भी विशेष सेवा

Purnia Court–Anand Vihar Special (05579) का परिचालन 17 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा.
वहीं Anand Vihar–Purnia Court Special (05580) 19 मार्च से 29 मार्च तक हर गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी.

चेन्नई और रांची से भी चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

दक्षिण भारत से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए Chennai–Barauni Special (06039) 15 और 22 मार्च को रवाना होगी. वहीं Barauni–Chennai Special (06040) 18 और 25 मार्च को चलाई जाएगी.

इसी तरह Ranchi–Anand Vihar Special (02877) 14 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि Anand Vihar–Ranchi Special (02878) 15 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार को संचालित की जाएगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटते हैं. इसी अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें-बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर लौटे जेल

इसे भी पढ़ें-मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब; कमरूल होदा का दावा- सभी विधायक रास्ते में हैं

इसे भी पढ़ें-बिहार विधानसभा में मतदान जारी, पहली बार वोट डालने पहुंचीं मैथिली ठाकुर

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
75%
2.6m/s
9%
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें