🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

[live_label]
[live_label]

Dhanbad: धनबाद में किशोर ने घर में लगाई फांसी

Dhanbad News : धनबाद के भूली इलाके में किशोर की आत्महत्या से सनसनी फैल गई. घर से दुर्गंध आने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई. किशोर नानी के घर में अकेले रह रहा था.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद के भूली इलाके में किशोर की आत्महत्या से सनसनी फैल गई. घर से दुर्गंध आने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई. किशोर नानी के घर में अकेले रह रहा था.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद के भूली ई ब्लॉक सेक्टर दो इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा फैल गया. मृतक की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी नानी के घर में रह रहा था. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नानी का परिवार गांव चला गया था और इस दौरान साहिल घर में अकेला रह रहा था. उसके माता-पिता पास के ही मोहल्ले में रहते हैं. उसके पिता मनोज पासवान पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं. बताया गया कि साहिल ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी और हाल के दिनों में वह घर पर ही रह रहा था.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घर से बदबू आने पर हुआ खुलासा

घटना का पता तब चला जब शुक्रवार को आसपास के लोगों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी. शक होने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने उसे तोड़ दिया. अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए, क्योंकि साहिल पंखे से लटके फंदे पर मृत अवस्था में मिला.

दो-तीन दिन पहले की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि घटना दो से तीन दिन पहले की हो सकती है. साहिल दो भाइयों में छोटा था. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. हालांकि, उसके पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था. आसपास के लोगों ने यह भी बताया कि वह पहले भी कई बार घर से बिना बताए कुछ दिनों के लिए गायब हो जाता था.

पुलिस को दी गई सूचना, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. वहीं परिजनों ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया. इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और लोग इस तरह की घटना से स्तब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें-बाजार परिसर में युवक की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
49%
1.5m/s
100%
बुध
34 °
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें