🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad: ईद को लेकर सुरक्षा कड़ी, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

Dhanbad News : धनबाद में ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया. अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद में ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया. अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

विज्ञापन

Dhanbad News : ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इसी क्रम में एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सिटी हॉक्स की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. इस मार्च में पुलिस कंट्रोल रूम से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान बाइक के जरिए शामिल हुए और शहर के प्रमुख हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. फ्लैग मार्च से पहले डीएसपी सुमित कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी, जिसमें सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न हो.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों को खासतौर पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया. डीएसपी ने निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए. पुलिस टीमों को आम नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरा मार्च

इसके बाद फ्लैग मार्च शहर के कई अहम और घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, पांडरपला, शमशेर नगर, भरत चौक, रहमतगंज, मेमको मोड़, कुर्मीडीह, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट और हीरापुर समेत कई क्षेत्रों में पुलिस की गश्त देखी गई. पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें आपसी भाईचारे और शांति के साथ ईद मनाने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड में रखा गया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं, ताकि तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

इसे भी पढ़ें-धनबाद में किशोर ने घर में लगाई फांसी

इसे भी पढ़ें-बाजार परिसर में युवक की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
66%
1.4m/s
20%
रवि
32 °
सोम
31 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें