🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Simdega News: बस में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, सिमडेगा पुलिस ने बिहार के तस्कर को दबोचा

Simdega News: सिमडेगा में पुलिस ने बस से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. करीब 8 किलो गांजा बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

Simdega News: सिमडेगा में पुलिस ने बस से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. करीब 8 किलो गांजा बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक यात्री बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इस दौरान बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो बस के जरिए नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है. बरामद गांजा की मात्रा करीब 8 किलो बताई जा रही है, जिससे यह साफ है कि मामला संगठित तस्करी से जुड़ा हो सकता है.

सूचना मिलते ही चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे को मिली गोपनीय जानकारी के बाद तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बौजू उरांव के नेतृत्व में टीम ने बासजोर थाना क्षेत्र के खमनटांड चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान राउरकेला से सिमडेगा आ रही ‘ताज’ नाम की यात्री बस को रोका गया और उसमें सवार यात्रियों की बारीकी से तलाशी ली गई.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीट के नीचे रखे बैग से मिला गांजा

तलाशी के दौरान बस की सीट संख्या 23 पर बैठे एक व्यक्ति के पास रखे बैग पर पुलिस को शक हुआ. जब बैग और साथ में मौजूद प्लास्टिक बोरी की जांच की गई तो उसमें गांजा के कई पैकेट मिले. कुल सात पैकेट बरामद किए गए, जिनका वजन करने पर 7.862 किलोग्राम निकला. इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.

नकदी और मोबाइल समेत टिकट भी बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 700 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और यात्रा से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं. इनमें संबलपुर से फुलवानी (ओडिशा) तक का ट्रेन टिकट और बस टिकट शामिल है. पुलिस इन दस्तावेजों के जरिए तस्करी के पूरे रूट और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.

रोहतास का रहने वाला है गिरफ्तार व्यक्ति

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के रोहतास जिले का निवासी है. उसकी पहचान लव पांडेय, उम्र करीब 40 वर्ष, के रूप में हुई है. उसके खिलाफ बासजोर ओपी (जलडेगा थाना क्षेत्र) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

इस ऑपरेशन में एसडीपीओ के साथ बासजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर बुधवा मुंडा और इंस्पेक्टर रेशमा बरवा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस अब इस मामले को बड़े नेटवर्क से जोड़कर देख रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

इसे भी पढ़ें-5 थानों में नए इंस्पेक्टर तैनात, SSP ने जारी किया आदेश

इसे भी पढ़ें-झारखंड में अवैध अस्पतालों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा– बिना रजिस्ट्रेशन कैसे चल रहे क्लिनिक?

इसे भी पढ़ें-रांची फायरिंग केस: सुकुरहुट्टू गांव में घर में अपराधियों ने गोलियां चलाई, पुलिस जांच जारी

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-धनबाद में महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी, ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
100%
2.1m/s
100%
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें