🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

हीरो सर्विस सेंटर में चोरी, ताला तोड़ कैश काउंटर से 55 हजार ले उड़े चोर

Jamshedpur News : जमशेदपुर के करनडीह चौक स्थित हीरो सर्विस सेंटर में चोरी की घटना सामने आयी है. अज्ञात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर कैश काउंटर से करीब 55 हजार रुपये ले गये. घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर के करनडीह चौक स्थित हीरो सर्विस सेंटर में चोरी की घटना सामने आयी है. अज्ञात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर कैश काउंटर से करीब 55 हजार रुपये ले गये. घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक स्थित हीरो कंपनी के सर्विस सेंटर में चोरी की घटना सामने आयी है. अज्ञात चोरों ने सर्विस सेंटर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कैश काउंटर से करीब 55 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. यह घटना 28 मार्च की देर रात की बतायी जा रही है. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. हालांकि कैमरे में दिख रहे तीनों चोरों ने अपना चेहरा ढक रखा था.

सुबह खुला सेंटर तो सामने आयी वारदात

घटना के संबंध में सर्विस सेंटर के मैनेजर तपन पाल ने बताया कि 27 मार्च को काम खत्म होने के बाद सर्विस सेंटर को बंद कर दिया गया था. इसके बाद 28 मार्च को विसर्जन जुलूस के कारण सेंटर बंद रहा. 29 मार्च की सुबह जब वे करीब आठ बजे सर्विस सेंटर खोलने पहुंचे, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला. यह देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई.

कैश काउंटर का लॉक टूटा, नकदी गायब

अंदर जाकर देखने पर कैश काउंटर का लॉक भी टूटा हुआ मिला. जांच करने पर पता चला कि काउंटर में रखे करीब 55 हजार रुपये गायब हैं. इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत परसुडीह पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

सीसीटीवी में दिखे तीन संदिग्ध

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. हालांकि तीनों ने अपना चेहरा ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें-गया-हावड़ा वंदे भारत पर पत्थरबाजी, धोखरा हॉल्ट के पास तीन पकड़े गये

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
2.1m/s
100%
बुध
34 °
गुरु
37 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें