🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Khunti News: झारखंड के मुरहू में तनाव बरकरार, बंद से कई इलाकों में थमा कारोबार

Khunti News: खूंटी के मुरहू में रामनवमी के बाद शुरू हुआ तनाव अब भी थमता नजर नहीं आ रहा है. गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर बंद का असर कई इलाकों में देखने को मिला. प्रशासन की ढील के बावजूद बाजारों और जनजीवन पर असर बना हुआ है.

विज्ञापन

Khunti News: खूंटी के मुरहू में रामनवमी के बाद शुरू हुआ तनाव अब भी थमता नजर नहीं आ रहा है. गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर बंद का असर कई इलाकों में देखने को मिला. प्रशासन की ढील के बावजूद बाजारों और जनजीवन पर असर बना हुआ है.

विज्ञापन

Khunti News: रामनवमी के दिन शुरू हुआ मुरहू का तनाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. पत्थरबाजी की घटना के बाद दर्ज मामलों और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर बुलाए गए अनिश्चितकालीन बंद का असर मंगलवार को भी दिखाई दिया. खूंटी जिले के मुरहू, तोरपा, रनिया, कर्रा और जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में बाजारों की रफ्तार धीमी रही. कई जगहों पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे.

मुरहू में प्रशासन ने हालात सामान्य करने की कोशिश में धारा 163 बीएनएसएस के तहत कुछ राहत देते हुए दुकानें खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन इसका खास असर नहीं दिखा. बाजार सामान्य रूप से संचालित नहीं हो सके. खूंटी शहर में भी व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं. सड़कों पर आम दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिखी, हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी रही.

रिहाई की मांग को लेकर निकला मशाल जुलूस

गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर सोमवार शाम सर्व सनातन समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मशाल जुलूस निकाला गया, जो नेताजी चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक पहुंचा. वहां प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला फूंका.

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है और दबाव में एकतरफा कदम उठाए जा रहे हैं. जुलूस के दौरान गिरफ्तार लोगों की जल्द रिहाई की मांग दोहराई गई. साथ ही यह भी कहा गया कि मांगें पूरी नहीं होने पर बंद आगे भी जारी रह सकता है. इस दौरान अनूप साहू, जितेंद्र कश्यप, विनोद जायसवाल, प्रियांक भगत, मुकेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

सांसद और विधायकों ने संयम बरतने को कहा

मामले को लेकर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि खूंटी की पहचान आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और भाईचारे से रही है. उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी स्थिति में इस माहौल को बिगड़ने नहीं देना चाहिए.

उन्होंने दोनों पक्षों से धैर्य रखने और अफवाहों से बचने की अपील की. वहीं, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि वह फिलहाल असम में हैं और लौटने के बाद खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा के साथ दोनों पक्षों से बात करेंगे. उन्होंने जिले में पैदा हुए तनाव पर दुख जताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

13 प्राथमिकी दर्ज, छह आरोपी जेल भेजे गए

मुरहू थाना में इस पूरे मामले को लेकर अब तक कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. इनमें तीन मामले प्रशासन की ओर से दर्ज किए गए हैं, जबकि दोनों पक्षों की ओर से कुल 10 मामले दर्ज हुए हैं.

अब तक दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन की ओर से पूरे हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

इसे भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट ने दिखाया सख्त रुख, 3 अधिकारियों के वेतन पर रोक

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
66%
4m/s
3%
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें