विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Crime : बिहार में मंत्री के समधी के घर दहशत, दनादन फायरिंग से 3 लोग घायल

Bihar Crime Alert: पटना के मनेर इलाके में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर हमले से हड़कंप मच गया. घायल तीन लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Bihar Crime Alert: पटना के मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली में शुक्रवार देर रात हिंसक हमला हुआ, जिसमें बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग और तलवार, लाठी-डंडों से हमला किया. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हमले में घायल तीनों का अस्पताल में इलाज जारी

घायलों में राजेंद्र प्रसाद के बेटे राजेश कुमार उर्फ पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं. मनीष और नितीश का इलाज AIIMS पटना में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है.

आरोपियों और हमले का तरीका

परिवार ने बताया कि मुकेश, दीपक (स्व. सतेंद्र का बेटा) और प्रिंस सहित चार लोगों पर हमला करने का आरोप है. हमलावरों ने लगभग 15 राउंड फायरिंग की और उसके बाद तलवार, लाठी और रोड़े से हमला किया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाजें स्पष्ट सुनाई देती हैं.

पुलिस मौके पर पहुंच कर रही छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे बरामद किए. पटना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें-पटना में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, मनी एजेंट को बदमाशों ने घेरा; पुलिस ने शुरू की जांच

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
42.4 ° C
42.4 °
42.4 °
17%
3.7m/s
37%
Thu
41 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
46 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here