विज्ञापन

वायरल वीडियो

सिवान में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से किसानों की मेहनत राख, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खत्म

Bihar News : सिवान के आंदर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई. करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई, कई किसान प्रभावित हुए. प्रशासन ने जांच शुरू की, मुआवजे की मांग उठी.

Bihar News : सिवान जिले के आंदर अंचल क्षेत्र के जयजोर पंचायत स्थित पड़ेजी गांव में शुक्रवार को अचानक लगी आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पलभर में खत्म कर दिया. खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई. घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और प्रभावित किसान गहरे सदमे में आ गए.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

बताया गया कि आग लगने की वजह विद्युत शॉर्ट सर्किट थी. अचानक उठती लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. लोगों ने पेड़ों की डालियों का सहारा लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि आग और न फैल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कई किसानों की फसल जलकर खाक

इस अग्निकांड में पड़ेजी गांव के ललन साह, अच्छेलाल साह, शिवसेवक पांडेय, बृजकिशोर पांडेय, ददन मांझी, गेना मांझी, रामाश्रय चौहान, कृष्णा राम, बलराम चौहान, जयभूषण पांडेय, जयराम यादव, व्यासमुनी चौहान और रोशन चौहान सहित कई किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही देर में बड़े इलाके की फसल जलकर राख में बदल गई.

मुआवजे की मांग, प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के बाद जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता ने आंदर के अंचलाधिकारी से मामले की जांच कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की. इसके बाद अंचल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षति का आकलन शुरू किया.

यह घटना किसानों के लिए बड़ा झटका साबित हुई है, जहां एक छोटी सी लापरवाही या तकनीकी खराबी ने उनकी पूरी फसल को बर्बाद कर दिया. अब प्रभावित परिवार प्रशासन से राहत और मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

इसे भी पढ़ें-बारात की खुशी मातम में बदली, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, 6 लोग गंभीर

इसे भी पढ़ें-इन ट्रेनों में खत्म हुआ सुपरफास्ट सरचार्ज, स्लीपर से एसी तक यात्रियों को राहत

इसे भी पढ़ें-पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, बस लॉन्च की तारीख का इंतजार

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
23%
2.2m/s
0%
रवि
35 °
सोम
43 °
मंगल
45 °
बुध
45 °
गुरु
45 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें