विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में फिर लागू होगी जोनल पुलिस व्यवस्था, पटना-भागलपुर समेत 4 शहरों में बनेंगे जोन

Bihar Police Zonal System : बिहार में करीब सात साल बाद पुलिस की जोनल व्यवस्था फिर से लागू होने जा रही है. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में चार जोन बनेंगे. इसके लिए 20 नए पद सृजित किये गये हैं.

विज्ञापन

Bihar Police Zonal System : बिहार में करीब सात साल बाद पुलिस की जोनल व्यवस्था फिर से लागू होने जा रही है. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में चार जोन बनेंगे. इसके लिए 20 नए पद सृजित किये गये हैं.

विज्ञापन

Bihar Police Zonal System : बिहार में पुलिस प्रशासन का ढांचा बदलने की तैयारी शुरू हो गयी है. करीब सात साल पहले बंद की गयी जोनल पुलिस व्यवस्था फिर से लागू होगी. इसके तहत राज्य के 12 पुलिस रेंज को चार जोन में समेटा जायेगा. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर को जोनल मुख्यालय बनाया जायेगा. हर जोन में तीन पुलिस रेंज शामिल होंगे. नई व्यवस्था के संचालन के लिए गृह विभाग ने 20 अतिरिक्त पदों के सृजन की तैयारी की है.

Bihar Police Zonal System : पुलिस प्रशासन में बढ़ेगी IG-DIG स्तर की निगरानी

नई व्यवस्था में चारों जोन में IG के साथ DIG स्तर के अधिकारी भी तैनात किये जायेंगे. इनके जिम्मे संबंधित जोन के तीनों पुलिस रेंज का प्रशासनिक कामकाज रहेगा. इससे रेंज स्तर की पुलिस व्यवस्था के ऊपर एक अतिरिक्त क्षेत्रीय निगरानी तंत्र तैयार होगा.

इसे भी पढ़ें-पटाखों से आग लगी तो तुरंत पहुंचेगी दमकल, 17 संवेदनशील स्थानों पर विशेष तैनाती

20 नए पदों में चार DIG और चार SP शामिल

जोनल व्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए गृह विभाग ने कुल 20 नए पद सृजित किये हैं. इनमें चार DIG और चार SP स्तर के पद शामिल हैं. इसके अलावा बेगूसराय में DIG का नया कार्यालय भी खोला जायेगा. नई नियुक्तियों और कार्यालय के गठन से पुलिस विभाग का प्रशासनिक ढांचा विस्तारित होगा.

इसे भी पढ़ें-पटना में BMW की 23 गाड़ियां बिकीं, Harley-Davidson बाइक के लिए भी दिखी दीवानगी

हर साल 3.46 करोड़ होंगे खर्च

नई जोनल व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य सरकार को हर साल करीब 3 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च करने होंगे. यह राशि नये पदों के सृजन और प्रशासनिक कार्यालयों के संचालन पर खर्च की जायेगी.

नई व्यवस्था के तहत 12 पुलिस रेंज चार जोन में बंटेंगे. सरकार का उद्देश्य पुलिस प्रशासन की निगरानी, कानून-व्यवस्था और अलग-अलग रेंज के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है.

इसे भी पढ़ें-

40 विदेशी घड़ियां और 70 लाख से ज्यादा कैश, पटना ADM दंपति के ठिकानों पर छापे में बड़ी बरामदगी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
82%
1.6m/s
0%
रवि
23 °
सोम
30 °
मंगल
29 °
बुध
29 °
गुरु
29 °

अन्य खबरें

विज्ञापन