विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Aviation: 15 हवाई पट्टियों का होगा आकलन, भागलपुर एयरोड्रम पर 15-17 अप्रैल तक सर्वे

Bihar Aviation: बिहार में 15 एयरोड्रम का आकलन कर हवाई सेवाएं बढ़ाने की तैयारी शुरू हुई. भागलपुर एयरोड्रम पर 15 से 17 अप्रैल तक एएआई की टीम सर्वे करेगी. इस पहल से छोटे विमानों के संचालन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Aviation: बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है. नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर परमिट (NSOP) के तहत छोटे विमानों के संचालन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य के 15 अनियंत्रित एयरोड्रमों का मूल्यांकन किया जाएगा. इस कार्य के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तकनीकी रिपोर्ट तैयार करेगी.

केंद्र और राज्य के बीच समन्वय की पहल

पटना एयरपोर्ट के निदेशक Chandra Pratap Dwivedi ने राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया में सहयोग का अनुरोध किया है. डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के तहत होने वाले इस निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन से सुरक्षा और समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया है. इस पहल का उद्देश्य हवाई पट्टियों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर उन्हें छोटे विमानों के संचालन के योग्य बनाना है.

भागलपुर में तीन दिन का निरीक्षण कार्यक्रम

इसी क्रम में भागलपुर एयरोड्रम पर 15 से 17 अप्रैल के बीच विस्तृत सर्वे किया जाएगा. टीम इस दौरान रनवे की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी पहलुओं और भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच करेगी. इस निरीक्षण से क्षेत्र में हवाई सेवाओं की संभावनाओं को लेकर नई उम्मीदें बनी हैं.

प्रशासन ने दिए सुरक्षा के निर्देश

जिलाधिकारी ने टीम के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक और नवगछिया पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और टीम को स्कॉर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है. वहीं, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

स्थानीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी

एयरोड्रम से जुड़े सभी दस्तावेज और सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है. इस पूरी प्रक्रिया के जरिए भागलपुर में विमान सेवाएं शुरू करने की संभावना को फिर से बल मिला है.

इसे भी पढ़ें-ट्रेन यात्रियों से छिनतई करने वाले गिरोह पर शिकंजा, एक सदस्य दबोचा

इसे भी पढ़ें-आपदा राहत में बदलाव, मुआवजा मंजूरी की जिम्मेदारी अब ADC को

इसे भी पढ़ें-गंगा पर फोरलेन पुल की सुस्ती पर सख्ती, मरीन ड्राइव को उड़ान; भागलपुर-मुंगेर में एक्शन मोड में प्रशासन

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में वॉलीबॉल प्रतिभाओं की तलाश, एकलव्य आवासीय केंद्र के लिए हुआ चयन ट्रायल

इसे भी पढ़ें-निगरानी शिकंजे में आए भागलपुर के 2 कर्मचारी निलंबित, 15 दिन में चार्जशीट का निर्देश

इसे भी पढ़ें-सीएम आवास से नये पते पर सामान शिफ्ट, 7 सर्कुलर रोड होगा नीतीश कुमार का अगला ठिकाना

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
55%
2.2m/s
34%
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें