🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime: ट्रेन यात्रियों से छिनतई करने वाले गिरोह पर शिकंजा, एक सदस्य दबोचा

Bhagalpur Crime: भागलपुर में ट्रेन यात्रियों से छिनतई करने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई तेज हुई. एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. छापेमारी में हथियार और कीमती सामान बरामद किया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime: भागलपुर में ट्रेन यात्रियों से छिनतई करने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई तेज हुई. एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. छापेमारी में हथियार और कीमती सामान बरामद किया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले कुख्यात गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. सूरत एक्सप्रेस में महिला यात्री से चेन छीनने की घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरोह के एक सदस्य जिम्मी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी शनिवार शाम रेलवे एलसी गेट के पास की गई. पुलिस के मुताबिक, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश लगातार जारी है.

पहले छापेमारी में मिला था भारी सामान

इस मामले में इससे पहले 11 मार्च को जमालपुर एसआरपी विद्यासागर के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान मो. नाड़ा, मो. जलाल, मो. लालबाबू और मो. कलीम के घरों की तलाशी ली गई, जहां से बड़ी मात्रा में हथियार, रामपुरी चाकू, कई मोबाइल फोन, आधार कार्ड, सोने-चांदी के गहने और तीन ट्रॉली बैग बरामद किए गए थे. इस कार्रवाई में दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरगना की तलाश में तेज हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना मो. नाड़ा फिलहाल फरार है और उसके महाराष्ट्र के नागपुर में छिपे होने की जानकारी मिली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैयार की जा रही है, जो जल्द ही बाहर जाकर दबिश दे सकती है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े करीब एक दर्जन आरोपियों की पहचान की गई है. सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें-आपदा राहत में बदलाव, मुआवजा मंजूरी की जिम्मेदारी अब ADC को

इसे भी पढ़ें-गंगा पर फोरलेन पुल की सुस्ती पर सख्ती, मरीन ड्राइव को उड़ान; भागलपुर-मुंगेर में एक्शन मोड में प्रशासन

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में वॉलीबॉल प्रतिभाओं की तलाश, एकलव्य आवासीय केंद्र के लिए हुआ चयन ट्रायल

इसे भी पढ़ें-निगरानी शिकंजे में आए भागलपुर के 2 कर्मचारी निलंबित, 15 दिन में चार्जशीट का निर्देश

इसे भी पढ़ें-सीएम आवास से नये पते पर सामान शिफ्ट, 7 सर्कुलर रोड होगा नीतीश कुमार का अगला ठिकाना

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
2.9m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें