विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : कनकैथी डंपिंग ग्राउंड के लिए दिल्ली की एजेंसी चयनित, सूखे कचरे का करेगी निस्तारण

Bhagalpur News :कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में कचरा निष्पादन की तैयारी तेज हो गयी है. दिल्ली की आकांक्षा एजेंसी एमआरएफ निर्माण और सूखे कचरे का निस्तारण करेगी. एजेंसी ने 81.91 लाख रुपये की बैंक गारंटी भी जमा कर दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने कनकैथी डंपिंग ग्राउंड के लिए एक और एजेंसी की नियुक्ति कर दी है. लंबे समय से डंपिंग ग्राउंड में जमा कूड़े के अंबार को कम करने और वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निष्पादन की योजना के तहत दिल्ली की आकांक्षा एजेंसी का चयन किया गया है. एजेंसी ने प्रक्रिया के तहत गुरुवार को 81 लाख 91 हजार रुपये की बैंक गारंटी भी निगम के पास जमा कर दी है. इसके बाद अब निगम प्रशासन आगे की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एमआरएफ सेंटर से होगा सूखे कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार चयनित एजेंसी कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में मेटेरियल रिकवरी सेंटर (एमआरएफ) का निर्माण कराएगी. इस केंद्र के माध्यम से शहर से निकलने वाले सूखे कचरे का अलग-अलग स्तर पर निष्पादन और प्रसंस्करण किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि अभी डंपिंग ग्राउंड में वर्षों से बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय समस्याएं बनी रहती हैं. ऐसे में नई एजेंसी के जुड़ने से कचरा प्रबंधन व्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है.

एग्रीमेंट के बाद शुरू होगा कचरा निस्तारण कार्य

स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि एजेंसी के साथ जल्द ही एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा और एजेंसी सूखे कचरे के निस्तारण का काम शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि एमआरएफ बनने के बाद कचरे के अलगाव और उसके वैज्ञानिक निष्पादन में काफी सहूलियत होगी.

नगर निगम का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में जमा कूड़े के पहाड़ को कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें-मौसम बिगड़ते ही गंगा में नाव परिचालन पर लगी रोक, प्रशासन अलर्ट

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इसे भी पढ़ें-Video. विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर लॉन्च हुआ बेली ब्रिज, अब जल्द बहाल होगा आवागमन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
69%
7.2m/s
98%
सोम
31 °
मंगल
34 °
बुध
36 °
गुरु
36 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें