इस खबर में क्या है?
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है. इस साल करीब 52 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है और लंबे इंतजार के बाद अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे.
ऑनलाइन ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- सबसे पहले upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- छात्र इसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं
UP Board 10th Result 2026 Link
UP Board 12th Result 2026 Link
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/eqFpy3667M
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026
वेबसाइट क्रैश होने पर ये विकल्प
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण धीमापन या क्रैश की स्थिति बन सकती है. ऐसे में छात्र DigiLocker का उपयोग कर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा SMS सेवा के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा मिल सकती है, जिसमें रोल नंबर के साथ निर्धारित कोड भेजकर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है.
पासिंग नियम और कंपार्टमेंट व्यवस्था
यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार यदि कोई छात्र अधिकतर विषयों में पास है और केवल एक विषय में असफल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है. रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिससे छात्रों को एक और मौका मिलता है.
इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 अब होगा जारी, छात्र इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
इसे भी पढ़ें-IIT Kanpur BTech फीस डिटेल: जानिए हर सेमेस्टर में कितना खर्च आता है
इसे भी पढ़ें-CISCE & ICSE Board Result : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, ऐसे कर पाएंगे ऑनलाइन चेक

