वायरल वीडियो

पटना सिटी में सनसनी; लापता छात्रा का शव कंबल में बंधा मिला—इलाके में आक्रोश

Bihar Crime News : पटना सिटी में 10 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी फैल गई है, जहां लापता होने के अगले दिन उसका शव कंबल में बंधा मिला. शरीर पर मिले गंभीर जख्मों ने घटना को और भयावह बना दिया है. इस मामले ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Bihar Crime News : पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई. बाहरी बेगमपुर की रहने वाली 10 वर्षीय रोशनी कुमारी, जो बुधवार सुबह घर से निकली थी, उसका शव गुरुवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर संकरी गली में बरामद हुआ. शव कंबल में लिपटा और रस्सी से बंधा मिला, जिसे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया.

शरीर पर गंभीर चोटें, उंगलियों तक पर जख्म

जब स्थानीय लोगों ने कंबल खोला तो छात्रा के सिर, चेहरे, आंख और मुंह पर गहरे जख्म पाए गए. शरीर से खून रिस रहा था और हाथ-पैर की उंगलियों पर भी चोट और नोचे जाने के निशान मिले. दोनों पैरों को एक लाल कपड़े में बांधकर रखा गया था, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूर्वी एसपी परिचय कुमार और डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

दूध देने निकली थी, फिर नहीं लौटी घर

परिजनों के अनुसार रोशनी सती चौरा कन्या मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा थी. वह बुधवार सुबह करीब छह बजे स्कूल ड्रेस में ही दूध देने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. दिनभर खोजबीन के बाद रात में परिजनों ने बाईपास थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव बरामद हुआ. डीएसपी ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है.

इलाके में सीसीटीवी का अभाव, जांच में चुनौती

घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण जांच में दिक्कत आ रही है. हालांकि पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से कुछ सुराग जुटाने का दावा किया है और जल्द मामले के खुलासे की बात कही है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, नशे के कारोबार पर उठे सवाल

घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सती चौरा और आसपास के इलाकों में अवैध नशे का कारोबार लंबे समय से चल रहा है और पुलिस गश्त की कमी के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है. महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है.

जनप्रतिनिधियों का पहुंचना, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव, विधायक रत्नेश कुशवाहा समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की.

पप्पू यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं और न्याय मिलने तक आवाज उठाई जाएगी. वहीं विधायक ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-जमुई में जुए के अड्डे पर छापा, 2 शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
36 ° C
36 °
36 °
49 %
2.6kmh
0 %
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
42 °
Tue
40 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here