विज्ञापन

वायरल वीडियो

दानापुर में आंधी के दौरान बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत

Patna News: टना के दानापुर में तेज आंधी के दौरान निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ. दो लोग मलबे में दब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News: पटना से सटे दानापुर इलाके में तेज आंधी-तूफान के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई. रुकनपुरा देवी स्थान क्षेत्र में हुई इस घटना में दो लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

तेज हवा के दबाव में गिरी दीवार

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम आए तेज तूफान के दौरान इमारत के छठे तल्ले की दीवार अचानक ढह गई. दीवार गिरते ही आसपास से गुजर रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बेहद अचानक हुई और कुछ ही पलों में दोनों लोग मलबे में दब गए.

एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

हादसे में घायल सन्नी कुमार को राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे घायल को कुर्जी होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, हालांकि उसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

निर्माणाधीन इमारत से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस भवन की दीवार गिरी वह निर्माणाधीन है और इसे नंद किशोर सिंह का बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी के चलते दीवार कमजोर होकर ढह गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. दानापुर थाना प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि हादसे में दो राहगीर घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली गोलीकांड में खगड़िया के युवक की मौत, सम्राट सरकार देगी परिवार को 8 लाख मुआवजा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
64%
4.7m/s
64%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
38 °

अन्य खबरें