🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बोकारो में बीयर की मांग बेकाबू, रोज 54 लाख से ज्यादा की बिक्री, दुकानों में स्टॉक की कमी

‍Bokaro News : बोकारो में गर्मी बढ़ते ही बीयर की मांग में तेज उछाल आया है. रोजाना हजारों बोतलों की बिक्री हो रही है, लेकिन आपूर्ति कम पड़ रही है. कई दुकानों से महंगे ब्रांड भी गायब हो चुके हैं.

विज्ञापन

‍Bokaro News : बोकारो में गर्मी बढ़ते ही बीयर की मांग में तेज उछाल आया है. रोजाना हजारों बोतलों की बिक्री हो रही है, लेकिन आपूर्ति कम पड़ रही है. कई दुकानों से महंगे ब्रांड भी गायब हो चुके हैं.

विज्ञापन

‍Bokaro News : बोकारो जिले में गर्मी बढ़ने के साथ बीयर की खपत में तेजी देखी जा रही है. बीते करीब एक महीने के दौरान बिक्री में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया है. हालात यह हैं कि रोजाना हजारों बोतल बीयर की बिक्री हो रही है, जिससे बाजार में मांग लगातार बढ़ती जा रही है.

रोजाना लाखों की हो रही बिक्री

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रतिदिन करीब 54.58 लाख रुपये की बीयर बिक रही है, जिसमें लगभग 28,728 बोतलों की खपत शामिल है. बढ़ती गर्मी के बीच इसकी मांग लगातार ऊपर जा रही है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है.

आपूर्ति से ज्यादा हो गई मांग

जिले में कुल 83 सरकारी शराब दुकानें संचालित हैं, लेकिन इनमें से केवल 63 दुकानों तक ही बीयर की नियमित आपूर्ति हो पा रही है. एक दुकान को औसतन रोजाना 38 कार्टून बीयर मिल रहा है, जबकि एक कार्टून में 12 बोतलें होती हैं. मांग के मुकाबले यह आपूर्ति पर्याप्त नहीं साबित हो रही है.

महंगे ब्रांड भी बाजार से गायब

स्थिति यह है कि कई दुकानों से महंगे ब्रांड की बीयर भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है. कंपनियां भी बढ़ती मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं, जिससे बाजार में कमी बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें-सरकारी सिस्टम में सेंध: बोकारो SP खाते से करोड़ों का खेल, GPF नंबरों से निकासी, मास्टर डेटा हटाया

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
2.1m/s
100%
बुध
34 °
गुरु
37 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें