🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना सिटी: कुएं से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna News : पटना सिटी के मालसलामी इलाके में कुएं से शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है.

विज्ञापन

Patna News : पटना सिटी के मालसलामी इलाके में कुएं से शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है.

विज्ञापन

Patna News : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक धार्मिक स्थल के परिसर में स्थित कुएं से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद हुआ. यह घटना सिमली शाहदरा मोहल्ले की है, जहां स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके.

प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे डूबने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
87%
2.7m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें