विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

Bihar Government: पटना में फाइव स्टार ताज होटल निर्माण को लेकर तैयारी तेज हो गयी है. बांकीपुर बस स्टैंड को हटाकर नए स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बनायी जा रही है. पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार में नई सरकार बनने के बाद मंत्री अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसी बीच राज्य के पर्यटन विभाग ने राजधानी पटना से जुड़ी एक बड़ी योजना को लेकर चर्चा तेज कर दी है. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने संकेत दिये हैं कि राज्य में पर्यटन सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जाएगा, जिसमें पटना में प्रस्तावित फाइव स्टार ताज होटल भी शामिल है.

पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद कहा कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आधुनिक सुविधाओं वाले होटल और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पटना ही नहीं, बल्कि राज्य के दूसरे हिस्सों में भी उच्च स्तरीय होटल परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों बिहार को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देख सकें.

बांकीपुर बस स्टैंड की जगह बनेगा होटल

राजधानी पटना का चर्चित बांकीपुर बस स्टैंड अब जल्द नए स्थान पर शिफ्ट किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार मौजूदा बस डिपो की जमीन पर फाइव स्टार ताज होटल बनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए मौजूदा परिसर को खाली कराने और पुराने ढांचे को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है.

सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ सप्ताह में बस स्टैंड परिसर खाली कराने की कार्रवाई तेज की जा सकती है.

जेपी गंगा पथ के पास बनेगा नया बस स्टैंड

बांकीपुर बस स्टैंड को जेपी गंगा पथ के किनारे स्थानांतरित करने की योजना बनायी जा रही है. प्रस्तावित नया बस स्टैंड लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने जमीन आवंटन को लेकर जिला प्रशासन को पत्र भी भेजा है.

नया बस टर्मिनल बनने के बाद लंबी दूरी की बसों का संचालन वहीं से किया जायेगा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.

कई चरणों में बनेगा ताज होटल

प्रस्तावित फाइव स्टार ताज होटल को चरणबद्ध तरीके से तैयार किया जायेगा. जानकारी के अनुसार होटल में करीब 500 कमरे होंगे. पहले चरण में 350 कमरे बनाये जाने की योजना है, जबकि बाकी कमरों का निर्माण बाद में किया जायेगा.

सरकार ने अगले चार वर्षों के भीतर इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. माना जा रहा है कि होटल बनने के बाद पटना में पर्यटन और होटल उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार, दो प्रमुख कॉरिडोर होंगे आपस में कनेक्ट

इसे भी पढ़ें-पटना में BPSC TRE-4 विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, भारी पुलिस तैनाती

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें