विज्ञापन

वायरल वीडियो

Aaj Ka Rashifal 15 May: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है. कुछ राशियों को करियर और धन लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी. पढ़ें 15 मई 2026 का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: आज शुक्रवार, 15 मई 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है. ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में ग्रहों की चाल से करियर, कारोबार, रिश्तों और स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है. मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा और मंगल की मौजूदगी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने का संकेत दे रही है. वहीं बुध, शुक्र और गुरु की स्थिति कई लोगों के लिए आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत दे सकती है.

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

आज आपके भीतर उत्साह और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

वृषभ राशि

आज खर्चों पर नजर रखने की जरूरत है. कामकाज में धैर्य से आगे बढ़ें. जल्दबाजी में लिये गये फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं. पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाने की आवश्यकता होगी. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

मिथुन राशि

आज आय के नये रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी और कारोबार में फायदा मिलने की संभावना है. मित्रों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा.

कर्क राशि

करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. मेहनत का परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. घर-परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा. निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि

आज भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है. यात्रा या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से लाभ होगा.

कन्या राशि

आज सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें. कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है. सेहत और मानसिक तनाव दोनों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी.

तुला राशि

आज साझेदारी के कामों में सफलता मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दिन व्यस्त रह सकता है.

वृश्चिक राशि

कामकाज में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. विरोधियों पर बढ़त बनाने में सफल रहेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना फायदेमंद रहेगा.

धनु राशि

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है.

मकर राशि

घरेलू मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है. नौकरी और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन को राहत मिलेगी. निवेश के लिए दिन सामान्य माना जा रहा है.

कुंभ राशि

आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. छोटी यात्राओं से फायदा हो सकता है. नौकरी और व्यापार में नये अवसर सामने आ सकते हैं. मित्रों का सहयोग मनोबल बढ़ायेगा.

मीन राशि

आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिलेगा. सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें-इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति

इसे भी पढ़ें-कब रखा जाएगा अपरा एकादशी व्रत? जानिए शुभ समय, पारण और पौराणिक कथा

इसे भी पढ़ें-Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा, पापों से मुक्ति का व्रत

इसे भी पढ़ें-जानिए आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

Disclaimer : यह राशिफल ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें