Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: दिवाली सिर्फ दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि नई उम्मीदों और सुख-समृद्धि की कामना का भी अवसर है. 8 नवंबर, रविवार को कार्तिक अमावस्या पर दीपावली मनाई जा रही है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, इस बार दिवाली पर किसी राशि के लिए नौकरी में बदलाव के अवसर हैं, तो किसी के लिए कारोबार में लाभ और अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.
कुछ राशियों को लंबे समय से अटके कामों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को प्रेम संबंधों और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत होगी. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिवाली का दिन क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए दिवाली आर्थिक और व्यावसायिक सफलता के नए अवसर लेकर आ सकती है. नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को अनुकूल अवसर मिल सकता है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे और कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में सुखद माहौल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहने के संकेत हैं.
आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए रोजगार और करियर के मामले में दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है. कारोबार में प्रगति के साथ आर्थिक लाभ के योग हैं. महत्वपूर्ण काम निर्धारित समय पर पूरे हो सकते हैं.
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के घर में दिवाली पर खुशियों का माहौल रहेगा. प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. घर में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा.
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. धन लाभ के साथ कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नए उद्योग या कारोबार से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी. वाहन, मकान अथवा जमीन की खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है. यात्रा के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा.
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों को दिवाली पर जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए. कामकाज में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखने से सफलता मिलने की उम्मीद है. बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. प्रेम संबंधों में उलझन और नौकरी में अधिकारियों से विवाद की आशंका है.
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों को पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में राहत मिल सकती है. परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी की सलाह किसी महत्वपूर्ण काम में फायदेमंद साबित हो सकती है. जमीन-मकान से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. नौकरीपेशा लोगों की सेवा शर्तों में सुधार और विद्यार्थियों को उत्साहवर्धक परिणाम मिल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-आखिर भगवान कृष्ण को क्यों चढ़ाया जाता है 56 भोग? सात दिन भूखे रहने से जुड़ी है दिलचस्प कथा
आज का तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए कामकाज में बदलाव और आमदनी बढ़ाने के अवसर बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. राजनीति से जुड़े लोगों को प्रभावशाली पद मिलने के संकेत हैं. दिन लाभदायक और प्रेरणादायक रह सकता है.
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को दिवाली पर उपलब्धियां हासिल करने का मौका मिल सकता है. लंबे समय से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार तथा मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. अपनी प्रतिभा साबित करने का भी अवसर मिलेगा.
आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं. विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में पुरानी बाधाएं दूर होने की संभावना है. विरोधियों पर दबाव बनाए रखने में सफल रहेंगे. कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा.
आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति दिवाली पर मजबूत हो सकती है. आय के एक से अधिक स्रोत बनने के योग हैं. समय के अनुसार किए गए प्रयास सफल होंगे और कोई खुशखबरी मिल सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है.
आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए दिवाली राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होने और मानसिक तनाव कम होने के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबे समय से रुके महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं.
आज का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का अच्छा समय रह सकता है. व्यापार में लाभ मिलने और नौकरी की परेशानियां दूर होने की संभावना है. उन्नति के नए अवसर सामने आ सकते हैं. सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी. परिवार के साथ दिवाली का त्योहार आनंदपूर्वक बीतेगा.
इसे भी पढ़ें-
इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति
Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.



