🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,343.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,087.47 💵 USD / INR : ₹ 96.36 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,343.42 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,087.47 💵 USD / INR : ₹ 96.36 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गोराडीह के मोहनपुर में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 13.35 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Bhagalpur News : भागलपुर में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है. गोराडीह के मोहनपुर में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा. 13.35 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है. गोराडीह के मोहनपुर में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा. 13.35 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. गोराडीह अंचल के मोहनपुर मौजा में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा. इसके लिए 13.35 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है और भू-अर्जन विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है.

एक ही बड़े भूखंड पर होगा विकास कार्य

प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रशासन ने एक ही समेकित भूखंड को अधिग्रहण के लिए चुना है. अधिकारियों के अनुसार भूमि चयन और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है.

आपत्ति नहीं मिलने से प्रक्रिया हुई तेज

भू-अर्जन विभाग ने नियमानुसार पहले संबंधित भू-स्वामियों और प्रभावित लोगों से आपत्तियां मांगी थीं. निर्धारित समय सीमा तक किसी भी पक्ष से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई, जिसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा दिया गया.

स्थानीय लोगों को नहीं करना होगा विस्थापन

इस परियोजना की खास बात यह है कि इसके कारण किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा. प्रशासन के इस स्पष्टिकरण से स्थानीय लोगों में राहत देखी जा रही है. परियोजना के तहत करीब आधा दर्जन भू-स्वामियों की जमीन शामिल होगी, जिसमें न्यूनतम 0.64 एकड़ से लेकर अधिकतम 3.64 एकड़ तक भूमि ली जाएगी.

अधिग्रहित जमीन मुख्य रूप से ‘धनहर-2’ और ‘भीठ’ श्रेणी की बताई जा रही है.

रोजगार के नए अवसर की उम्मीद

अधिकारियों का मानना है कि मोहनपुर में इंडस्ट्रियल एरिया बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे. इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और छोटे उद्योगों को बढ़ने का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बूढ़ानाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
76%
3.1m/s
60%
मंगल
26 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें