विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

Bhagalpur News : भागलपुर के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द नई डिजिटल सुविधा मिलने जा रही है. SBPDCL 25 मई से नया बिलिंग सॉफ्टवेयर लागू करने जा रहा है. इसके साथ ही नया 'Suvidha Bihar' ऐप भी शुरू होगा, जिससे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाएं और आसान तरीके से मिल सकेंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी डिजिटल अपडेट सामने आई है. बिजली विभाग अब उपभोक्ताओं को आधुनिक और बेहतर ऑनलाइन सुविधाएं देने की तैयारी में जुट गया है. इसी कड़ी में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने पुराने बिलिंग सिस्टम को बदलने का फैसला लिया है. विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 से नया हाईटेक बिलिंग सॉफ्टवेयर लागू कर दिया जाएगा, जिससे बिजली सेवाएं पहले से अधिक तेज और सुगम हो जाएंगी.

25 मई से बंद हो जाएगा पुराना ‘Suvidha’ ऐप

नए सिस्टम के लागू होने के साथ ही अभी इस्तेमाल किया जा रहा पुराना ‘Suvidha’ मोबाइल ऐप पूरी तरह बंद हो जाएगा. विभाग ने बताया कि पुराने ऐप के स्थान पर अब ‘Suvidha Bihar’ नाम से नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया जा रहा है. उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने के लिए इस नए ऐप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा.

यह नया ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा. विभाग का कहना है कि ऐप को पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं को बिजली सेवाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

नए ऐप पर मिलेंगी सभी ऑनलाइन सुविधाएं

बिजली विभाग के अनुसार नए ‘Suvidha Bihar’ ऐप पर उपभोक्ताओं को लगभग सभी जरूरी ऑनलाइन सेवाएं मिलती रहेंगी. इसमें नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन, बिजली बिल डाउनलोड करना, लोड बढ़ाने या कम कराने की सुविधा, उपभोक्ता का नाम सुधारने सहित कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं.

विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर ने बताया कि सॉफ्टवेयर बदलने की प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं. इसके लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है. साथ ही कहा गया है कि सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप इंस्टॉल कर लें, ताकि ऑनलाइन सेवाएं बिना किसी रुकावट के मिलती रहें.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
69%
7.2m/s
98%
सोम
31 °
मंगल
34 °
बुध
36 °
गुरु
36 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें