🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Bhagalpur News : भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. रेलवे ने डबलिंग कार्य के चलते कई तिथियों में ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है. इससे बिहार और यूपी के हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. रेलवे ने डबलिंग कार्य के चलते कई तिथियों में ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है. इससे बिहार और यूपी के हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : उत्तर प्रदेश के उनौला–पिपराइच रेलखंड पर चल रहे डबलिंग कार्य का असर अब लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी दिखने लगा है. रेलवे ने निर्माण कार्य को लेकर भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है. इसके तहत दोनों दिशाओं में चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन कुछ निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लेने की अपील की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन तारीखों में नहीं चलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर एक्सप्रेस 29 मई और 5 जून को रद्द रहेगी. वहीं 09452 भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस 1 जून और 8 जून को नहीं चलेगी. डबल लाइन निर्माण कार्य के कारण यह फैसला लिया गया है. इन तिथियों में दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवा पूरी तरह प्रभावित रहेगी.

बिहार और यूपी के यात्रियों के लिए अहम ट्रेन

भागलपुर से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 5 बजे खुलती है और लगभग 48 घंटे में गांधीधाम पहुंचती है. ट्रेन मुंगेर, नरकटियागंज, गोरखपुर और बस्ती समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है. पूर्वी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. भागलपुर में नौकरी या कारोबार करने वाले बड़ी संख्या में यात्री इसी ट्रेन के जरिए अपने घर तक सफर करते हैं. ऐसे में ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें-मौसम बिगड़ते ही गंगा में नाव परिचालन पर लगी रोक, प्रशासन अलर्ट

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
24 ° C
24 °
24 °
83%
1.5m/s
20%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें