विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में चलते टोटो का चक्का खुला, तिलकामांझी चौक पर पलटी गाड़ी, 3 घायल

Bhagalpur News : भागलपुर में तेज रफ्तार टोटो हादसों की वजह बनते जा रहे हैं. शुक्रवार को शहर में टोटो से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में कई लोग घायल हुए. तिलकामांझी चौक और मेडिकल कॉलेज के पास घटनाओं के बाद लोगों में नाराजगी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर शहर में इन दिनों तेज रफ्तार टोटो लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं. विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम हुआ है, जिसका फायदा उठाकर कई टोटो चालक तेज गति से वाहन चला रहे हैं. शुक्रवार को शहर में टोटो से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में कई लोग घायल हो गए, जबकि कई यात्री बाल-बाल बच गए.

तिलकामांझी चौक पर चलते टोटो का पहिया निकला

पहली घटना सुबह करीब 11:10 बजे तिलकामांझी चौक के पास हुई. जीरोमाइल की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार टोटो अचानक अनियंत्रित हो गया, जब उसका दाहिना पहिया चलते-चलते निकल गया. पहिया निकलते ही टोटो सड़क पर घूमता हुआ पलट गया.

हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान इशाकचक निवासी चालक सोनू कुमार, शेरमारी निवासी जनार्दन मंडल और अर्पणा देवी के रूप में हुई है. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया.

यात्रियों ने चालक को पहले ही टोका था

घायल जनार्दन मंडल ने बताया कि वे लोग डॉक्टर को दिखाने के लिए भागलपुर आए थे. रास्ते में टोटो चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. यात्रियों ने उसे सावधानी से चलाने के लिए कहा भी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी.

तिलकामांझी थाना के पास पहुंचते ही अचानक टोटो का पहिया निकल गया और वाहन पलट गया. हादसे में जनार्दन मंडल और अर्पणा देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक सोनू कुमार के पैर में गहरी चोट बताई जा रही है.

मेडिकल कॉलेज के पास दो टोटो की टक्कर

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दूसरा हादसा जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के समीप हुआ. यहां दो टोटो चालकों के बीच ओवरटेक करने की होड़ में जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि एक टोटो सड़क किनारे पलट गया और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों चालक आंशिक रूप से घायल हुए. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस भी शुरू हो गई.

मौके पर लोगों की जुटी भीड़

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. दोनों चालक एक-दूसरे पर गलती का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे. कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस बुलाने की बात कही, जिसके बाद दोनों चालक वहां से चले गए. राहत की बात यह रही कि उस समय दोनों टोटो में कोई यात्री मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

तेज रफ्तार टोटो पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही घटनाओं के बाद शहर में टोटो चालकों की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक कम होने के कारण कई चालक बेपरवाही से तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बूढ़ानाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
57%
1.4m/s
74%
मंगल
33 °
बुध
36 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °
शनि
30 °

अन्य खबरें