विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में इस स्टेशन पर युवक पर फायरिंग से सनसनी, बाल-बाल बची जान

Bhagalpur Crime News : पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर तड़के फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. ट्रेन पकड़ने पहुंचे युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई, लेकिन उसकी जान बच गई. जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime News : भागलपुर जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे एक युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई. हालांकि किस्मत अच्छी रही कि गोली युवक को छूते हुए निकल गई और बड़ा हादसा टल गया.

ट्रेन पकड़ने पहुंचे युवक पर चला दी गोली

जानकारी के अनुसार तड़वा गांव निवासी रमेश मंडल सुबह करीब चार बजे स्टेशन पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वे सुपर ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली रमेश मंडल के बेहद करीब से गुजर गई. घटना में उन्हें गोली नहीं लगी, लेकिन बारूद के तेज झटके से वे घायल हो गए.

स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

फायरिंग की आवाज सुनते ही प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद यात्री डरकर इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे.

घायल रमेश मंडल को तुरंत पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके.

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बूढ़ानाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
57%
1.4m/s
74%
मंगल
33 °
बुध
36 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °
शनि
30 °

अन्य खबरें