🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,881.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,401.26 💵 USD / INR : ₹ 95.62 📈 Sensex : 72,316.24 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 22,559.50 (0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,881.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,401.26 💵 USD / INR : ₹ 95.62 📈 Sensex : 72,316.24 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 22,559.50 (0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : गंगा में नहाने गया 9वीं का छात्र डूबा, बटेश्वर स्थान में पसरा मातम

Bhagalpur : कहलगांव के बटेश्वर स्थान में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Bhagalpur : कहलगांव के बटेश्वर स्थान में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Bhagalpur : कहलगांव के अंतिचक थाना क्षेत्र स्थित बटेश्वर स्थान में गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है.

मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर निवासी विनोद मंडल के 14 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि संजीव अपने दादा गंगा मंडल उर्फ लाल बाबा के साथ कुछ दिनों से बटेश्वर स्थान में रह रहा था. वह नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता था.

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह संजीव गंगा में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

घटना की सूचना मिलते ही अंतिचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 36 घंटे से बिजली ठप, DM ने दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम; हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचेंगे एमडी

इसे भी पढ़ें-बिजली संकट से त्राहिमाम, मुंगेर से मांगी मदद; 36 घंटे से दक्षिणी शहर और बरारी में आपूर्ति ठप

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
79%
1.3m/s
24%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें