विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना में गंगा में पलटी नाव, सब्जी तोड़ने जा रहे 14 लोग डूबे, 3 की मौत, कई लापता

Patna News: पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा नाव हादसा हो गया. सब्जी तोड़ने दियारा जा रहे लोगों से भरी नाव तेज हवा में पलट गयी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग अब भी लापता हैं. SDRF और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है.

Patna News: पटना जिले के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर गुरुवार को बड़ा नाव हादसा हो गया. दियारा क्षेत्र की ओर जा रही एक छोटी नाव अचानक तेज हवा की चपेट में आकर गंगा नदी में पलट गयी. नाव पर करीब 14 लोग सवार थे, जो सब्जी तोड़ने के लिए नदी पार कर रहे थे. हादसे के बाद घाट इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोगों की चीख-पुकार गूंजने लगी.

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोग नदी में गिर गये. मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं कई लोगों के नदी में लापता होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

3 शव बरामद, पांच लोगों की तलाश जारी

रेस्क्यू अभियान के दौरान 3 लोगों का शव नदी से बरामद किया गया है. प्रशासन ने आशंका जतायी है कि अभी भी 4 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी. थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के साथ एसडीएम गरिमा लोहिया, सीडीपीओ रामकृष्ण और अंचलाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार Singh भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर बचाव अभियान तेज कर दिया है.

हादसे के बाद गंगा घाट पर जुटी भीड़

घटना के बाद उमानाथ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके. शुरुआती जानकारी में तेज हवा और नाव पर अधिक लोगों के सवार होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-तेज रफ्तार और स्टंटबाजी बनी जानलेवा, पटना में युवक की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें-बिहार के कैमूर में आधुनिक शवदाह गृह बनाने की तैयारी, जानिए सरकार का पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें-DTO-MVI के लिए नया आदेश जारी, छुट्टी से पहले मुख्यालय को देनी होगी सूचना

इसे भी पढ़ें-स्कॉर्पियो नहीं मिलने से नाराज युवक ने गंगा में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें-बिहार में निवेश बढ़ाने का सम्राट चौधरी का प्लान, हर 3 महीने पर उद्योगपतियों संग होगी बैठक

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
24 ° C
24 °
24 °
88%
1.5m/s
20%
Fri
28 °
Sat
41 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here