इस खबर में क्या है?
Patna News: गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. इन ट्रेनों के चलने से बिहार के कई जिलों के यात्रियों को सफर में अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है.
बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि स्पेशल ट्रेनें पटना, बख्तियारपुर, किउल, झाझा, आरा और बक्सर समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी. इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नई दिल्ली से इस दिन रवाना होंगी ट्रेनें
गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई को इसी निर्धारित समय पर रवाना की जाएगी.
हावड़ा से भी चलेगी वापसी सेवा
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई को हावड़ा से खुलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून को रवाना होगी. दोनों ट्रेनें पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू समेत विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए नई दिल्ली तक जाएंगी.
अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि छुट्टियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में ये स्पेशल ट्रेनें मददगार साबित होंगी. इससे लंबी वेटिंग और भीड़भाड़ की समस्या में कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें-तेज रफ्तार और स्टंटबाजी बनी जानलेवा, पटना में युवक की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें-बिहार के कैमूर में आधुनिक शवदाह गृह बनाने की तैयारी, जानिए सरकार का पूरा प्लान
इसे भी पढ़ें-DTO-MVI के लिए नया आदेश जारी, छुट्टी से पहले मुख्यालय को देनी होगी सूचना

