विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में मीराचक से ज्योति बिहार कॉलोनी तक प्यास बरकरार, 16 वार्डों में नहीं पहुंचा नल का जल

Bhagalpur News : सबौर प्रखंड के 16 वार्डों में हर घर नल का जल योजना अब भी अधूरी है. मीराचक, ज्योति बिहार कॉलोनी समेत कई टोले पाइपलाइन विस्तार का इंतजार कर रहे हैं. पीएचइडी ने 3.79 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है, लेकिन इस गर्मी लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में हर घर नल का जल योजना का लाभ अब भी सभी घरों तक नहीं पहुंच सका है. पीएचइडी की ओर से योजना का मूल कार्य काफी पहले पूरा कर लिया गया था, लेकिन उस दौरान छूट गये घरों और टोले-मोहल्लों तक पाइपलाइन विस्तार का काम अब तक अधूरा है. इसका असर यह है कि सबौर प्रखंड की कई पंचायतों के 16 वार्डों में रहने वाले परिवार आज भी नियमित पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं.

भागलपुर की छोटी गलियों में बदलेगा सड़क निर्माण का तरीका, अब लगेंगे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक

विभाग का कहना है कि छूटे हुए घरों तक जलापूर्ति पहुंचाने की प्रक्रिया वर्षों से चल रही है, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस बदलाव नहीं दिखा है. जिन इलाकों में पाइपलाइन नहीं पहुंची, वहां के लोगों को आज भी पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका.

इन टोलों और बस्तियों में अब भी नहीं पहुंचा पानी

बैजलपुर पंचायत के महेशपुर पश्चिमी टोला, मिल्की टोला, कुरमई पंडित टोला और मंडल टोला, फतेहपुर पंचायत के मंसरपुर, उत्तरी टोला और दक्षिणी टोला, बरारी पंचायत के ज्योति बिहार कॉलोनी और मीराचक टोला, फरका पंचायत का उत्ती टोला, पड़घड़ी का पासवान टोला, सरधो पंचायत के नवटोलिया टोला और महादलित टोला, ममलखा पंचायत के न्यू ममलखा टोला, मसाढ़ू टोला तथा मुसहरी टोला में अब तक हर घर नल का जल योजना का लाभ नहीं पहुंच सका है.

भागलपुर में भोलानाथ और बौंसी ROB की हकीकत आई सामने, रेलवे और एजेंसियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

3.79 करोड़ की योजना तैयार, एजेंसी चयन के बाद शुरू होगा काम

लोगों की मांग को देखते हुए पीएचइडी पूर्वी प्रमंडल ने अब छूटे हुए घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार की है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 3 करोड़ 79 लाख 83 हजार रुपये रखी गयी है. योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार कर सभी छूटे हुए घरों को जलापूर्ति नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है.

इस गर्मी भी नहीं मिलेगी राहत

हालांकि योजना तैयार होने के बावजूद प्रभावित परिवारों को इस गर्मी में पानी मिलने की संभावना नहीं है. विभाग ने निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि छह महीने निर्धारित की है. काम की शुरुआत एजेंसी चयन के बाद ही हो सकेगी. इसके लिए जारी निविदा 15 जुलाई को खोली जायेगी, जबकि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गयी है. वित्तीय निविदा खोलने की तिथि फिलहाल निर्धारित नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
42.5 ° C
42.5 °
42.5 °
25%
1.1m/s
67%
रवि
42 °
सोम
44 °
मंगल
40 °
बुध
30 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें