विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय होने के साथ कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने 30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से सक्रिय हो गया है. सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है और मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 जुलाई तक पूरे झारखंड में मानसून पहुंच जाएगा. बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. हालांकि, वज्रपात की घटनाओं ने चिंता भी बढ़ा दी है. अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई.

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश, तापमान में आई गिरावट

पिछले चार दिनों से लू की चपेट में रहे मेदिनीनगर में सोमवार को 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं बोकारो में 15 मिमी और रांची में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वर्षा के बाद रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया.

Jharkhand Weather Update: वज्रपात से तीन लोगों की गई जान

बारिश के दौरान अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं. गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड स्थित कोचिया गांव में रमेश कुमार मेहता (20) की मौत हो गई. लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर गांव में तिजनी देवी (45) और हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के खुटरा गांव में शोभा देवी (37) की भी वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई.

कई राज्यों में बारिश का दौर तेज होने के संकेत, पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर तक अलर्ट

30 जून के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही वज्रपात की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

1 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा. अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि बारिश, गरज और वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत, पेड़ तथा बिजली के पोल के पास जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
37%
2m/s
100%
मंगल
37 °
बुध
39 °
गुरु
33 °
शुक्र
37 °
शनि
39 °

अन्य खबरें