🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,561.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,63,128.24 💵 USD / INR : ₹ 95.18 📈 Sensex : 73,443.02 (0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,745.85 (0.21%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,561.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,63,128.24 💵 USD / INR : ₹ 95.18 📈 Sensex : 73,443.02 (0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,745.85 (0.21%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से झारखंड में मौसम बिगड़ा, 15 जिलों में अलर्ट; जानिए कब साफ होगा मौसम

Jharkhand Weather Alert : चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से झारखंड में बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. 29 और 30 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर से राज्य में मौसम साफ होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert : चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से झारखंड में बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. 29 और 30 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर से राज्य में मौसम साफ होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert : चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अक्तूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्तूबर को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह आसमान साफ होने की उम्मीद 3 नवंबर से है.

इसे भी पढ़ें-25 साल से चकमा दे रहा चारा घोटाले का आरोपी लखनऊ में धराया, ट्रेन में CBI ने पकड़ा

छह जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 29 अक्तूबर को चक्रवाती तूफान अर्नब का झारखंड में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है. गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश, वज्रपात और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, रांची, खूंटी, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रांची में 5.8 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान

बारिश का असर राज्य के तापमान पर भी दिखने लगा है. रांची के अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. जमशेदपुर और मेदिनीनगर में तापमान 4.4 डिग्री, चाईबासा में 3.8 डिग्री और बोकारो में 3.4 डिग्री सेल्सियस गिरा है.

अब तक रांची में चार मिमी, लातेहार में आठ मिमी, जमशेदपुर में नौ मिमी, मेदिनीनगर में दो मिमी, चाईबासा में 13 मिमी और बोकारो में दो मिमी बारिश दर्ज की गयी है.

आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ रहा अर्नब

अंडमान सागर से उठी हवा 23 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी पहुंची थी. इसके बाद 26 अक्तूबर को बने निम्न दबाव के क्षेत्र से भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब विकसित हुआ. बुधवार सुबह यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकराया. इसके बाद तूफान के कमजोर होकर धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं. इसके बावजूद झारखंड में इसका असर बना हुआ है.

30 अक्तूबर को भी बारिश, 3 नवंबर से साफ होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बन रहा है. इसके प्रभाव से 30 अक्तूबर को झारखंड के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें-रांची के ड्रग्स सिंडिकेट के विदेशी तार थाईलैंड-नाइजीरिया तक? पैंट्री कार से तस्करी, 6 गिरफ्तार

31 अक्तूबर को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. एक नवंबर से चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ने के साथ बादल धीरे-धीरे छंटने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर से मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-

रांची को मिलने जा रहा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, क्लियरेंस प्रक्रिया हुई तेज
कोयला चोरी की कमाई से खड़ा किया रिसॉर्ट, सिंडिकेट पर ED का शिकंजा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
88%
4.8m/s
100%
गुरु
23 °
शुक्र
21 °
शनि
29 °
रवि
29 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन