विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में डबल डेकर वाहनों पर बैन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर डीएम का बड़ा एक्शन

Bhagalpur : भागलपुर जिलाधिकारी के आदेशानुसार श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध रूप से रूपांतरित डबल डेकर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur : भागलपुर जिलाधिकारी के आदेशानुसार श्रावणी मेला के अवसर पर कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में अवैध रूप से रूपांतरित डबल डेकर वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. यह निर्णय 04 जुलाई 2027 को देवघर (झारखंड) में आयोजित अंतरराज्यीय बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में लिया गया है.

मेला क्षेत्र में नहीं चलेंगे रूपांतरित डबल डेकर वाहन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि श्रावणी मेला, 2026 के दौरान भागलपुर जिला क्षेत्र में किसी भी अवैध रूप से रूपांतरित डबल डेकर वाहन का परिचालन नहीं किया जाएगा. इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी, भागलपुर तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भागलपुर, कहलगांव एवं नवगछिया को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

भागलपुर में बड़ी खोज; सैंडिस कंपाउंड से मिले अतिप्राचीन ‘ट्री फॉसिल’, संग्रहालय में रखा सुरक्षित

पुलिस और परिवहन विभाग को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

साथ ही, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर एवं पुलिस अधीक्षक, नवगछिया को भी आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

सुरक्षित यात्रा के लिए जिला प्रशासन की आमजन से अपील

जिला प्रशासन ने आमजन, वाहन संचालकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा संबंधी इस आदेश का पालन करें तथा श्रावणी मेला को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
66%
2.5m/s
96%
बुध
37 °
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
32 °
रवि
33 °

अन्य खबरें