विज्ञापन

वायरल वीडियो

जमीन की रजिस्ट्री होगी डिजिटल, 1 अगस्त से पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन और मकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया अगस्त से पूरी तरह पेपरलेस होने जा रही है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद दस्तावेजों की जांच, सत्यापन और रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी होगी. इससे लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने और कागजी फाइलें ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन और मकान की रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह बदलने जा रही है. राज्य सरकार अगस्त से सभी निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने जा रही है. इसके बाद रजिस्ट्री के लिए कागजी फाइलों का झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगा. दस्तावेजों की तैयारी से लेकर जांच, सत्यापन और रजिस्ट्री तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी होगी.

हाजीपुर में शुरू हुई व्यवस्था, 18 जुलाई से नौ और कार्यालय होंगे शामिल

राज्य में इस नई व्यवस्था की शुरुआत हाजीपुर जिला निबंधन कार्यालय से हो चुकी है. निबंधन विभाग के अनुसार 18 जुलाई से राज्य के नौ और निबंधन कार्यालय भी इससे जुड़ जाएंगे. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पटना, मधुबनी समेत अन्य जिलों के निबंधन कार्यालयों में भी पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू की जाएगी.

बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए ने झोंकी ताकत, नीरज सिन्हा ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद, ललन सिंह बोले- जीत तय

डिजिटल हस्ताक्षर के बाद पूरी होगी प्रक्रिया

नई व्यवस्था में दस्तावेजों की तैयारी, उनकी जांच, सत्यापन और रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. खरीदार, विक्रेता और संबंधित अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर होने के बाद ही रजिस्ट्री पूरी मानी जाएगी. इससे कागजी दस्तावेजों का उपयोग कम होगा और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक होगी.

कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

पेपरलेस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. विभाग का मानना है कि इससे लोगों का समय बचेगा और उन्हें रजिस्ट्री के लिए लंबी कतार में लगने या बार-बार निबंधन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, पटना से गिरफ्तार किया औरंगाबाद का कुख्यात अपराधी, ब्राउन शुगर जब्त

फिलहाल मिल रही ई-निबंधन की सुविधा

जिन निबंधन कार्यालयों में अभी डिजिटल व्यवस्था लागू नहीं हुई है, वहां फिलहाल ई-निबंधन की सुविधा जारी रहेगी. जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लोग विभाग की वेबसाइट enibandhan.bihar.gov.in पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार तिथि और समय लेकर संबंधित निबंधन कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
48%
1m/s
74%
मंगल
38 °
बुध
40 °
गुरु
38 °
शुक्र
29 °
शनि
35 °

अन्य खबरें