🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,198.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,14,224.04 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,198.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,14,224.04 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, पटना से गिरफ्तार किया औरंगाबाद का कुख्यात अपराधी, ब्राउन शुगर जब्त

Patna Crime News: बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है. औरंगाबाद के टॉप-10 वांछित अपराधी प्रिंस कुमार को एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से 26.50 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए.

विज्ञापन

Patna Crime News: बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है. औरंगाबाद के टॉप-10 वांछित अपराधी प्रिंस कुमार को एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से 26.50 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए.

विज्ञापन

Patna Crime News: बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में औरंगाबाद जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कुख्यात प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 26.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

गुप्त सूचना पर परसा बाजार में दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी प्रिंस कुमार पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में मौजूद है. इसके बाद बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ ऋषि कुमार उर्फ आभास कुमार को भी हिरासत में लिया गया.

पटना में 22 करोड़ के सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 15 साल से था पुलिस के रडार पर

मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के हसौड़ापर गांव का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी ऋषि कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रानी मुंडीपुर गांव का रहने वाला है. वह फिलहाल जहानाबाद में रह रहा था.

26.50 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल जब्त

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 26.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और दो मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस बरामद मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है.

डाक विभाग की नई पहल: 24 और 48 घंटे में स्पीड पोस्ट डिलीवरी का दावा, देरी पर मिलेगा रिफंड

कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, प्रिंस कुमार लंबे समय से कई गंभीर अपराधों में वांछित था. उसके खिलाफ औरंगाबाद, जहानाबाद, गया और भोजपुर के विभिन्न थानों में रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें-भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां की अर्जी पर SDPO-थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर केस
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.1m/s
100%
शुक्र
31 °
शनि
36 °
रवि
37 °
सोम
39 °
मंगल
38 °

अन्य खबरें