विज्ञापन

वायरल वीडियो

CSIR UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करें और कब होगी परीक्षा

CSIR UGC NET Admit Card 2026: एनटीए ने संयुक्त CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. 17 और 18 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. यहां जानिए परीक्षा तिथि, डाउनलोड प्रक्रिया और एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी.

विज्ञापन

CSIR UGC NET Admit Card 2026: संयुक्त CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया. पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की शिफ्ट और परीक्षा दिवस से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

17 और 18 जुलाई को होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार संयुक्त CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित होगी. परीक्षा केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज विषयों के लिए होगी.

पेरिस में भारतीय छात्रों का कमाल, सभी पांच प्रतिभागियों ने जीते गोल्ड मेडल, रचा इतिहास
CSIR UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करें और कब होगी परीक्षा CSIR UGC NET Admit Card 2026

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘CSIR UGC NET June 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Password अथवा Date of Birth दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
  • एडमिट कार्ड में इन जानकारियों का मिलान जरूर करें

परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच अवश्य कर लें. किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें.

उम्मीदवार का नाम और फोटो

  • रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
इसे भी पढ़ें-यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
48%
1m/s
74%
मंगल
38 °
बुध
40 °
गुरु
38 °
शुक्र
29 °
शनि
35 °

अन्य खबरें