🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,355.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,984.72 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,355.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,984.72 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

नवगछिया में दौड़ का अभ्यास करने निकले युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम

Road Accident: नवगछिया के खरीक में सुबह दौड़ का अभ्यास करने निकले युवक की ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की. घटना के बाद मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा.

विज्ञापन

Road Accident: नवगछिया के खरीक में सुबह दौड़ का अभ्यास करने निकले युवक की ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की. घटना के बाद मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा.

विज्ञापन

Road Accident: नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में सुबह दौड़ का अभ्यास करने निकले एक युवक की ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को 14 नंबर लत्तीपुर चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे. जाम के कारण मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात प्रभावित रहा.

दौड़ के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान जमालदीपुर गांव निवासी मंचन कुमार, पिता गोकुल मंडल के रूप में हुई है. बताया गया कि मंचन कुमार रोज की तरह सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच दौड़ का अभ्यास करने के लिए गांव से 14 नंबर रोड स्थित विश्वकर्मा चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जमालदीपुर और क्रहरू गांव के बीच मिट्टी लदे एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

Road Accident: ग्रामीणों ने चालक और ट्रैक्टर को पकड़ा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया. गंभीर रूप से घायल मंचन कुमार को इलाज के लिए खरीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

भागलपुर में आज 4 घंटे का पावर कट, नगर निगम फीडर क्षेत्र में नहीं मिलेगी बिजली

शव रखकर किया सड़क जाम

मौत की खबर मिलते ही जमालदीपुर गांव के सैकड़ों लोग 14 नंबर लत्तीपुर चौक पहुंच गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का लिखित आश्वासन नहीं देंगे, तब तक जाम समाप्त नहीं किया जाएगा.

घंटों बाधित रहा आवागमन

सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस और स्थानीय प्रशासन जाम हटाने के प्रयास में जुटा रहा, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे.

ओवरलोड ट्रैक्टरों पर लगे रोक

स्थानीय मुखिया गणेश मंडल व अन्य ने कहा कि खरीक और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर बेखौफ दौड़ रहे हैं. तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण ऐसे वाहन आए दिन लोगों की जान ले रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब आर्थिक सहायता देने और अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की.

मौके पर कैंप कर रही पुलिस

समाचार लिखे जाने तक पुलिस बल मौके पर तैनात था और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहा था. हालांकि, किसी वरीय प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे हुए थे.

इसे भी पढ़ें-जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
58%
1.4m/s
40%
सोम
28 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें