Parliament Session Live : लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर मंगलवार को चर्चा चर्चा का दौर जारी रहा. इससे पहले सोमवार को पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक परीक्षा (Prevention of Unfair Means) संशोधन विधेयक, 2026 सदन में पेश किया था, लेकिन उस दिन इस पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी थी. विपक्षी सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर अड़े रहे, जिसके चलते बहस आगे नहीं बढ़ पाई.
विधेयक पर चर्चा के लिए शुरुआत में छह घंटे का समय निर्धारित किया गया था. हालांकि, विपक्ष ने बहस के लिए दो घंटे अतिरिक्त समय देने की मांग की. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार 10 घंटे तक चर्चा कराने के लिए भी तैयार है. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की राय ली और घोषणा की कि एंटी पेपर लीक बिल पर कुल 10 घंटे चर्चा होगी.