🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bangladesh protest update : 190 भारतीय दूतावास कर्मचारियों की सकुशल वतन वापसी, 20 से अधिक सीनियर अब भी ढाका में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

Bangladesh protest update: बांग्लादेश में आंदोलन थम नहीं रहा है. हिंसक घटनाओं की वजह से एयर इंडिया के विशेष विमान से 190 भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों की सकुशल वतन वापसी हो गई है.  वहीं, वहां अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है.

Bangladesh protest update : बांग्लादेश से रोजाना हिंसा की खबरें आ रही है. इस बीच एअर इंडिया के विमान से 190 भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है. करीब 20 से 30 सीनियर कर्मचारी अब ढाका में ही हैं. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना भारत आ चुकी है. उन्हें हिंडन एयरबेस पर सेफ हाउस में रखा गया है. फिलहाल अभी तय नहीं है कि शेख हसीना किसी और देश में शरण लेंगी या वह लंबे समय तक भारत में ही अपना वक्त बिताएंगी. वहीं नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए बांग्लादेश का नेता चुना गया है. 

भारतीय दूतावास में रहेंगे सभी राजनयिक

सूत्रों की मानें, तो जब तक सभी भारतीय राजनयिकों की सकुशल वतन वापसी नहीं हो जाती. तब तक वे सब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय दूतावास में रहेंगे.  एयर इंडिया ने मंगलवार 06 अगस्त की देर रात ढाका एयर पोर्ट पर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों के बावजूद केवल अल्प सूचना पर एक विशेष विमान ने उड़ान भरी. एयर इंडिया के इस विमान से 199 लोग भारत लौटे हैं जिनमें 6 नवजात बच्चे भी शामिल हैं.

राष्ट्रपति ने विशेष अनुरोध किया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं पर हमले जारी हैं. पूरे बांग्लादेश में आज अवामी लीग के 20 नेताओं के शव और बरामद किए गए हैं. अवामी लीग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की जा रही है. इस बीच राष्ट्रपति ने अनुरोध किया है कि मोहम्मद यूनुस की मदद करने वालों में एक स्वतंत्रता सेनानी को भी शामिल किया जाये. बांग्लादेश के लोकल मीडिया आउटलेट्स को भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति में यह कहा गया.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
44%
2.9m/s
1%
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन