Rahul Gandhi Detained : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत INDIA गठबंधन के विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के करीब दो घंटे बाद रिहा कर दिया. सभी नेताओं को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन ले जाया गया था. रिहाई के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी नेता वहां से रवाना होकर अपने आवास पहुंच गए.
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने रिहाई के बाद कहा, “बवाल तो अब शुरू हुआ है. ज्ञानेश कुमार पछताएगा कि आज मिला क्यूं नहीं… आगे आगे देखिए क्या होता है.”
320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में क्यों नहीं लगेगा झटका? पहली बार लगी ये तकनीक
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra leave from New Police Line, Kingsway Camp.They were detained by Delhi Police following the INDIA bloc MPs’ protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. https://t.co/oiKW8IvfKf
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आठ घंटे तक धरना, फिर पुलिस ने लिया हिरासत में
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को आकाशवाणी भवन परिसर में बने धरना स्थल पर करीब आठ घंटे तक बैठे रहे. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस समेत कुछ सहयोगी दलों के नेताओं को हिरासत में लिया.
पुलिस सभी विपक्षी सांसदों को बस में बैठाकर किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन ले गयी. यहां उन्हें करीब दो घंटे तक हिरासत में रखा गया. इसके बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया.
निर्वाचन आयोग तक मार्च रोकने पर हुई कार्रवाई
विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी. INDIA गठबंधन के घटक दलों के सांसद मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi detained by Delhi Police.INDIA bloc MPs were staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.(Source: Congress) https://t.co/aoTWXiINaw
— ANI (@ANI) October 6, 2026
इसके बाद कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस समेत कुछ सहयोगी दलों के नेता शामिल थे.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग भी प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा है.
विपक्षी नेता चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर अपनी आपत्तियां उठा रहे हैं. इसी को लेकर INDIA गठबंधन के सांसद निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालना चाहते थे.
#WATCH | Delhi: INDIA bloc MPs staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar have been detained by Delhi Police.(Source: Congress MP Imran Pratapgarhi/’X’) https://t.co/8JhuXYE3ef
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आयोग ने कहा- बैठक के लिए नहीं मिला औपचारिक अनुरोध
विपक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें किसी राजनीतिक दल की ओर से आयोग के साथ बैठक के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है.
इसे भी पढ़ें-



