🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,289.48 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,890.22 💵 USD / INR : ₹ 96.32 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,289.48 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,890.22 💵 USD / INR : ₹ 96.32 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : रात में थानों की हकीकत जांचने निकले SSP, ड्यूटी से गायब ओडी अधिकारी निलंबित

SSP night inspection : भागलपुर में एसएसपी ने देर रात शहरी और ग्रामीण थानों का औचक निरीक्षण किया. सजौर में ओडी पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिन्हें निलंबित किया गया. वहीं सक्रिय संतरी कर्मियों को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

SSP night inspection : भागलपुर में एसएसपी ने देर रात शहरी और ग्रामीण थानों का औचक निरीक्षण किया. सजौर में ओडी पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिन्हें निलंबित किया गया. वहीं सक्रिय संतरी कर्मियों को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

SSP night inspection : भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सोमवार देर रात शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण थाना क्षेत्रों तक पुलिस की रात्रिकालीन व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी, ओडी पदाधिकारी, वाहन गश्ती और Dial-112 की सक्रियता की जांच की गई. इस दौरान सजौर थाना के ओडी पदाधिकारी के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई.

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय इवेंट में लेंगे हिस्सा

शहर से गांव तक अचानक पहुंचे एसएसपी

एसएसपी ने शहरी थाना क्षेत्रों के साथ कजरैली, सजौर सहित अन्य ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी देर रात पुलिस की तैनाती और गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण का उद्देश्य यह देखना था कि रात के समय आपात स्थिति में पुलिस कितनी तत्परता से मौके पर पहुंचती है और लोगों को पुलिस की सहायता कितनी तेजी से मिलती है.

SSP night inspection : ड्यूटी में सक्रिय जवानों को किया पुरस्कृत

निरीक्षण के दौरान कजरैली, बायपास, जीरोमाइल और तिलकामांझी थाना के संतरी कर्मी रात्रि ड्यूटी में सजग और सक्रिय मिले. एसएसपी ने इन कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया.

विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद फेरी सेवा में बढ़ेंगे जहाज, बियाडा घाट की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

रात्रि ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित पदाधिकारियों को रात्रिकालीन ड्यूटी में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने संतरी ड्यूटी, ओडी व्यवस्था, वाहन गश्ती और Dial-112 की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा. आपातकालीन सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बेहतर पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें-

आदमपुर में पांचवीं मंजिल पर चल रही थी साइबर अपराध की तैयारी, 5 गिरफ्तार
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
75%
0.9m/s
5%
सोम
27 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
30 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें